Posts

Showing posts from May, 2026

गोरखपुर के नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला

Image
  गोरखपुर। 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी गजेंद्र कुमार ने गोरखपुर में एडीएम सिटी (अपर जिलाधिकारी नगर) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। तेज-तर्रार और कुशल प्रशासनिक अधिकारियों में शुमार गजेंद्र कुमार की तैनाती से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गजेंद्र कुमार का गोरखपुर से पुराना नाता रहा है। वह 26 अक्टूबर 2017 से 16 फरवरी 2019 तक यहां डिप्टी कलेक्टर (डिप्टी मजिस्ट्रेट) के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके बाद 16 फरवरी 2019 को उनका तबादला हरदोई में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में हुआ था। करीब सात वर्षों बाद एक बार फिर उनकी गोरखपुर में वापसी हुई है, इस बार एडीएम सिटी जैसे महत्वपूर्ण पद पर। पदभार ग्रहण करने के बाद गजेंद्र कुमार ने कहा कि गोरखपुर उनके लिए परिचित जनपद है और यहां कार्य करने का अनुभव पहले से है। उन्होंने संकेत दिया कि शहर के विकास, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजना...

आनलाइन पांच दिवसीय कार्यशाला का अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र में शुरू

Image
  वाराणसी । सोमवार को अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में “इंटीग्रेटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज़ टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर पाँच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यशाला की शुरुआत कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. कुशाग्री सिंह, सहायक प्राध्यापक, आईयूसीटीई, वाराणसी द्वारा की गई।  इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्थान की दृष्टि, मिशन तथा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।  उन्होंने बताया कि आईयूसीटीई का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं सक्षम शिक्षकों का निर्माण करना है। इस कार्यशाला में कुल 10 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। दिन के प्रथम वक्ता, प्रो. विशाल श्रीवास्तव, थापर विश्वविद्यालय, पटियाला ने “फ़ाउंडेशन्स ऑफ़ आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ़ साइंसेज़ एजुकेशन” विषय पर व्याख्यान दिया।  उन्होंने बताया कि एआई किस प्रकार जीवन विज्ञान के शिक्षण को अधिक प्रभावी और शोधपरक बना सकता है। द्वितीय सत्र की वक्ता डॉ. कुशाग्री सिंह, सहायक प्राध्यापक, आईयूसीटीई ने “एक्टिव लर्निंग पेडागॉजी इन द ए...

19 मई 2026 मंगलवार (मूलांक 1 भाग्यांक 7)

Image
  अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल  आज नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।  मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख) आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। उपाय: लाल वस्त्र पहनें और 'ॐ सूर्य देवाय नमः' का जाप करें। मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख) मन में रचनात्मक विचार आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर में जल चढ़ाएं। मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख) ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं। मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख)  आज धैर्य और संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन सफलता मिलेगी। धन सोच-समझकर खर्च करें। उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख) आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा के योग ब...