Posts

Showing posts from March, 2023

चयनित 135 को नि: शुल्क मॉड्यूलर कृतिम अंग

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। धर्मसंघ परिसर दुर्गाकुंड में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में निर्मित मॉड्यूलर कृतिम अंग  शिविर में शुक्रवार को 135 पूर्व में चयनित दिव्यांगों को निःशुल्क प्रदान किये गए। शिविर का आयोजन नारायण रेकी सत्संग परिवार  एवं मारवाड़ी युवा मंच वरूणा शाखा के सौजन्य से हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि पं जगजीतन पांडेय,समाजसेवी रमेश लालवानी,  अनिता भालोटिया,राजेन्द्र मोहन शाह,अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।समस्त सेवा कार्यो में महिलाओं की विशेष सहभागिता सराहनीय रही।आगामी नवंबर माह में पुनः ऐसा ही विशाल शिविर नारायण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित करने का संकल्प मातृ शक्ति ने लिया।

इर्री में अनाज गुणवत्ता विश्लेषण पर क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  प्रतिभागी वैज्ञानिकों ने केंद्र में स्थित उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी से लैस प्रयोगशालाओं का किया अवलोकन      वाराणसी। अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र में 29-31 मार्च तक अनाज गुण विश्लेषण पर क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के चार कृषि संस्थानों के कुल 21 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।       अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की सहभागिता के तहत इस तीन दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एवं ओडिशा कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इर्री के वैज्ञानिकों के साथ धन की खेती, उपज एवं अनाज गुणवत्ता से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया। अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र चावल आधारित खाद्य प्रणालियों के उत्पादन में वृद्धि,कौशल विकास कार्यक्रमों, चावल आधार...

कुत्तों का बन्ध्याकरण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुत्तों का बन्ध्याकरण का कार्य नगर निगम द्वारा लगातार कराया जा रहा है। उक्त स्थल पर तीन दिन के अन्दर ए०बी०सी० टीम भेजकर बन्ध्याकरण का कार्य करा लिया जायेगा।

जिन विभागों में जिला योजना के अन्तर्गत धनराशि अवमुक्त नहीं है, उनमें भी कार्य प्रभावित नहीं होते

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क        वाराणसी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जनपद वाराणसी में वर्ष 2022-23 की जिला योजना के अन्तर्गत विभागों से प्राप्त की गयी रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च तक कुल 297.19 करोड़ रूपये शासन द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों को सुसंगत योजनाओं में अवमुक्त किये गये है, जिसके सापेक्ष रू० 283.41 करोड़ व्यय किये जा चुके है, जो कि अवमुक्त धनराशि का 95.36 प्रतिशत है।        उन्होंने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत जो भी विभागीय योजनायें संचालित है वे अधिकतर लाभार्थीपरक है। निर्माणपरक योजनायें जो जिला योजना से आच्छादित हैं, उनमें ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो बजट न मिलने के कारण अधूरा रह गया हो। जिन विभागों में जिला योजना के अन्तर्गत धनराशि अवमुक्त नहीं है, उनमें भी कार्य प्रभावित नहीं होते है, क्योंकि विभागों के कार्यक्रमों का संचालन केवल जिला योजना से ही नहीं होता है बल्कि अन्य विभागीय योजनाओं से भी विभाग के कार्यक्रम अच्छादित होते है।

इन्टीग्रेटेड पैक हाउस संचालन हेतु स्थायी विद्युत कनेक्शन लिया गया

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क         वाराणसी। सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति ने बताया कि मण्डी समिति क्षेत्रान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र फूलपुर करखियांव में इन्टीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण कार्य हेतु ठेकेदार द्वारा अस्थायी विद्युत कनेक्शन प्राप्त किया गया था। उक्त विद्युत कनेक्शन को विच्छेदित कराने के उपरान्त इन्टीग्रेटेड पैक हाउस संचालन हेतु पुनः उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के "झटपट कनेक्शन पोर्टल पर आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर लिया गया है।        यह भी उल्लेखनीय है कि जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी को पैक हाउस संचालन हेतु एपीडा में पंजीयन हेतु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने एवं वनस्पति संरक्षण सलाहकार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वनस्पति संरक्षण संगरोधक असंग्रह निदेशालय, फरीदाबाद को प्रेषित कर क्रमशः वैपर हीट ट्रीटमेन्ट रजिस्ट्रेशन एवं हाट वाटर इमरशन ट्रीटमेन्ट रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया गया है। सन्दर्भित विभागो से रजिस्ट्रेशन प्राप्त होते हुए इन्टीग्रेटेड पैक हाउस का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

शिक्षक ही होते हैं, युवाशक्ति के निर्माता

Image
  उच्च शिक्षा में उभरती चुनौतियाँ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी  नज़र न्यूज़ नेटवर्क वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र कशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शैक्षिक जगत के समक्ष उच्च शिक्षा में उभरती चुनौतियाँ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने वाले कुल 100 से अधिक प्रतिभागी हैं।  संगोष्ठी में 15 विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान भी हुए।   इस संगोष्ठी का उद्देश्य वर्तमान समय में तथा आने वाले दिनों में शैक्षिक जगत के समक्ष उच्च शिक्षा में उभरती चुनौतियों को चिन्हित करने तथा उनके समाधान हेतु सार्थक विमर्श व भावी कार्ययोजना क्या हो इस पर विचार मंथन करना है। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद थे। आई.यू.सी.टी.ई. गवर्निंग बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जगमोहन सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  मुख्य अतिथि महामहिम श्री राम नाथ कोविंद जी ने अपने सम्बोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा की शिक्षक ही युवाशक्ति के निर्म...

लम्बित भुगतान हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मांग पत्र प्रेषित

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क      वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बी०एच०यू० द्वारा फर्म के लम्बित भुगतान हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को मांग पत्र प्रेषित किया गया है। चिकित्सालय के एम०सी०एच० विंग स्थित ऑब्स्ट्रटिक्स एवं गायनिक विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना/जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधायें जैसे-निःशुल्क भर्ती, निःशुल्क जांच, निःशुल्क ऑपरेशन एवं निःशुल्क भोजन पूर्व की भांति संचालित है।       उन्होंने यह भी बताया कि जे०एस०एस०के० (संस्थागत प्रसव) कार्यक्रम में औषधि एवं जांच मद में एन०एच०एम० राज्य मुख्यालय से कोई भी बजट आवंटित नहीं है। इस मद में बी०एच०यू० को कोई भी भुगतान देय नहीं हैं।

नगर निगम द्वारा घर-घर से निकलने वाले कूड़े का चार माध्यमों से उठान किया जा रहा है

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क      वाराणसी। अपर नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि नगर निगम द्वारा घर-घर से निकलने वाले कूड़े के पृथक्कीकरण हेतु कार्ययोजना के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत चार माध्यमों से कूड़े का उठान किया जा रहा है।जिसमें गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, खतरनाक अपशिष्ट तथा डोमेस्टिक हजार्डस है।       उन्होंने बताया कि वर्तमान समय वाराणसी नगर में लगभग 25 प्रतिशत सभी घरों में लागू किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा नियमित रूप से नगर निगम क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है, इसमें जनसहयोग के माध्यम से भी कार्यवाही की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त नगर निगम द्वारा अपने सफाई निरीक्षकों एवं कर्मचारियों को भी नियमित कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा इसका अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध जुर्माने का भी प्राविधान किया गया है।

चयनित 135 को नि: शुल्क मॉड्यूलर कृतिम अंग

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। धर्मसंघ परिसर दुर्गाकुंड में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में निर्मित मॉड्यूलर कृतिम अंग  शिविर में शुक्रवार को 135 पूर्व में चयनित दिव्यांगों को निःशुल्क प्रदान किये गए। शिविर का आयोजन नारायण रेकी सत्संग परिवार  एवं मारवाड़ी युवा मंच वरूणा शाखा के सौजन्य से हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि पं जगजीतन पांडेय,समाजसेवी रमेश लालवानी,  अनिता भालोटिया,राजेन्द्र मोहन शाह,अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।समस्त सेवा कार्यो में महिलाओं की विशेष सहभागिता सराहनीय रही।आगामी नवंबर माह में पुनः ऐसा ही विशाल शिविर नारायण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित करने का संकल्प मातृ शक्ति ने लिया।

नियमित वार्म अप से इन्जरी की संभावना बेहद कम

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को 'स्पोर्ट्स इंजरी एवं ट्रिगर प्वाइंट' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षण इंटरनेशनल फिजिकल थैरेपिस्ट सत्येंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को खेल के दौरान शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार की इंजरी के बारे में बताया साथ ही साथ उनसे बचने के उपाय भी सुझाए। उन्होंने खेलों में महत्वपूर्ण ट्रिगर पॉइंट थेरेपी के विषय से भी खिलाड़ियों को अवगत कराया, साथ ही उसके फायदे एवं खेलकूद में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से भी रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि कोई भी खिलाड़ी नियमित रूप से वार्म अप एवं स्ट्रैचिंग करें तो खेल में इंजरी की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके उपरांत उन्होंने महर्षि दयानंद इन्डोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. सत्यदेव सिंह ने किया। विद्यालय के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने भी खिलाड़ियों को इंजरी से बचने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉक्टर मीनू लाकड़ा, संचा...

तेजस कुमार सिंह ने कक्षा दो वार्षिक परीक्षा में 74.4℅ अंक प्राप्त कर कक्षा तीन मे प्रवेश किया

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी!सामने घाट स्थित गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल कक्षा दो के छात्र तेजस कुमार सिंह  आज विद्यालय के प्रबंधक डा विनोद चतुर्वेदी के अनुसार 74.4℅ प्रतिशत अंक अर्जित किया! अब कक्षा तीन मे सोमवार से अध्ययन करेंगे!प्रबंधक ने तेजस को अधिक मेहनत करने की सीख दी!  इसके अलावा  खेल बैलेशिंग में दूसरा स्थान मिले प्रमाण पत्र भी दिया! तेजस को उनके शुभचिन्तको ने बधाई दी है!

संस्कार, रूचि, पूजा बनी टापर, गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल का परिणाम परिणाम घोषित

Image
  नज़र न्यूज़ नेटवर्क वाराणसी! सामने घाट स्थित गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल के निदेशक डा विनोद चतुर्वेदी ने नर्सरी से कक्षा तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया! जिसमें संस्कार यादव एल के जी 96.83℅, कक्षा एक से पांच तक रुचि कुमारी (3) 96.6℅, कक्षा छ:से आठ तक पूजा मिश्रा (8) 83.33℅ अंक प्राप्त कर गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल की टापर बनी! परीक्षा परिणाम घोषणा में उपनिदेशक राजनाथ तिवारी, प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे! सभी सर्वोच्च अंक प्राप्त, कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया!निदेशक डा विनोद चतुर्वेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो छात्रगण इस वर्ष मेडल नहीं ला सके है, सभी छात्रगण और अधिक ध्यान लगा कर परिश्रम से अध्ययन करे! अगले सत्र में मेडल के हकदार बने!

शोर मचा कलकत्ते वाली काली आएगी, नवरात्रि के अवसर गायन

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट मोहम्मद अशरफ  प्रयागराज! माता चौरा मंदिर बसना प्रतापपुर प्रयागराज जिसमें सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक विकास मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति मयरिया मोरी झुलेली निमिया के डार हो, बाड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा, शोर मचा कलकत्ते वाली काली आएगी आदि अपने भजन सुनाकर दर्शकों का मन मोहा गायिका गुड़िया पाठक, श्वेता सरगम , दिलीप बावरा ,सोनू सुगम ने सब ने अपनी प्रस्तुति से मन मोहा कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण कुमार प्रदीप जमुना प्रसाद हरिश्चंद्र शीतला प्रसाद एडवोकेट मनोज शुक्ला एडवोकेट चिंतामणि कोटेदार आदि समस्त ग्रामवासी शामिल रहे!

राजेन्द्र प्रसाद घाट पर रात भर भगवान राम का हुआ महिमा गान

Image
  31 वे राममय रात में शामिल हुए अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार नज़र न्यूज़ नेटवर्क  वाराणसी! स्व मुन्नू प्रसाद पाण्डेय व्दारा स्थापित वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में 31वं राममय रात में अन्तर्राष्ट्रीय सितार वादक देवव्रत मिश्र की हे राम प्रस्तुति,भजन गायिकी पल्लवी पाण्डेय, डा माधवी सिंह, सुमन अग्रहरि अमरेश पाण्डेय सहित दर्जन भर कलाकारों ने भगवान के चरण में भजन अर्पित की!  प्रारम्भ में भारत रत्न बिस्मिल्ला खां के पौत्र अफाक हुसैन खां के शहनाई वादक से 31वं राममय रात का शुभारंभ हुआ! सर्वश्री लाला राम किशुन गुप्ता, देवव्रत मिश्र, डा कैलाश सिंह विकास, संयोजक सुरेश पाण्डेय, देवेंद्र श्रीवास्तव ने भगवान राम की संयुक्त रूप से आरती की!  राममय रात में पूर्व पार्षद रविशंकर सिंह, तारकेश्वर जायसवाल, सुधीर कुमार रस्तोगी मुकुट वाले, पुरुषोत्तम मिश्र, डा कैलाश सिंह विकास, प्रियंवदा सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, सिध्द नाथ शर्मा, सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे!  सिध्द नाथ शर्मा की टीम ने काव्य पाठ की!  राममय रात का संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय, संचालन डा अशोक सिंह, धन्यवाद पुरुषोत्तम मि...

चैत्र नवरात्र के नवमी पर दक्खिनी माता के मंदिर जोरवट में हुआ पुजोत्सव व भंडारा

Image
  रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी, नज़र न्यूज़ नेटवर्क   प्रयागराज!तहसील कोरांव अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोरवट के देवीधाम नगर परिसर में माता दक्खिनी का मंदिर विराजमान है।हर खास पर्व पर प्रवीण द्विवेदी  एवम समस्त ग्राम वासियो के सहयोग द्वारा पूजाअर्चन व  आरती,सुंदरकांड पाठ ,प्रसाद वितरण किया जाता रहा है। इस राम नवमी  कन्या पूजन,आरती दिव्यप्रसाद एवं भंडारा किया गया! जिसमें श्रध्दालुओं की अपार भीड़ ने पूजाअर्चन कर दिव्य प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन दक्खिनी माता मंदिर पुजनोत्सव समिति देवीधाम नगर जोरवट प्रयागराज ने किया था। संयोजक प्रवीण द्विवेदी लठियाही, शिव शंकर प्रजापति महात्मा, विजय यादव बाबा, दिनेश यादव मोदी,चंद्र प्रकाश प्रजापति पप्पू, साहब लाल यादव, विजयकांत तिवारी, संदीप मिश्रा,मदन प्रजापति, मुकेश यादव , लालू यादव ,शशि कुमार प्रजापति, विकास कुमार गुप्ता,चन्द्रजीत प्रजापति, सुनील मिश्रा कुट्टू,अखिलेश द्विवेदी,शुभम द्विवेदी,भारत प्रजापति, श्री योगेश द्विवेदी ग्रामप्रधान, बालकृष्ण मिश्रा,बल्ले मिश्रा, रमाकांत यादव ,एवम ग्राम के बुजुर्ग बच्चे महिला...

भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर के राजर्षि नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी कॉलेज के मुख्य द्वार से श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो काले मुख्य द्वार से भोजूबीर तिराहे पर राजर्षि प्रतिम पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य शिवम सिंह, काशी महानगर मंत्री अभय सिंह आदि समेत अन्य छात्र शामिल थे।

मॉड्यूलर कृतिम अंग प्रत्यारोपित कल

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा 135 चयनित लाभार्थियों को नारायण रेकी सत्संग परिवार एवं मारवाड़ी युवा मंच वरूणा द्वारा 31 मार्च को धर्मसंघ परिसर दुर्गाकुंड में सुबह बजे से  मॉड्यूलर कृतिम अंग प्रत्यारोपित किये जायेंगे। यह जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के अध्यक्ष रमेश लालवानी ने दी है।

मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का वार्षिक श्रृंगार एक अप्रैल को

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। भोजूबीर पंचक्रोशी मार्ग स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली जी का वार्षिक श्रृंगार एक (शनिवार) को अप्रैल को होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। महंत गोपाल गिरी के अनुसार इस मंदिर को छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा वर्ष 1666 में स्थापित किया गया  है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में G 20 की तैयारियों से संबंधित बैठक

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  नगर निगम अपने सभी कार्य 10 अप्रैल एवं पीडब्ल्यूडी अपने सभी कार्य 5 अप्रैल तक पूर्ण कराये-डीएम       वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कैंप कार्यालय पर बैठक कर G 20 की तैयारियों से संबंधित अब तक की प्रगति का जायजा लिया एवं सभी संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य त्वरित गति से कराने का निर्देश दिया। सांस्कृतिक अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट एवं होटल पर आगमन के दौरान अतिथियों के रूट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ले।सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्थल एवं कलाकारों की लिस्ट तैयार कर लिया जाए।       जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गाइड एवं लाइजनिग अधिकारियों एवं गाइड को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाय एवं सभी के पास वाराणसी के सभी बेसिक बिंदुओं की जानकारी अवश्य हो।शहर के सौंदर्यीकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष जाहिर करते हुए विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम को अपने सभी कार्य 10 अप्रैल एवं पीडब्ल्य...

यूपी में कालेज रेंजर्स और रोवर्स टीम अव्वल

Image
नज़र न्यूज नेटवर्क   वाराणसी। प्रादेशिक रोवर्स रेंजर्स समागम में यूपी में कालेज रेंजर्स टीम को प्रथम स्थान और रोवर्स टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और पूर्वांचल विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से चैंपियनशिप का खिताब मिला। उदय यूपी कालेज टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारे लिएगौरव का क्षण है। हमारे रोवर्स प्रभारी और रेंजर्स प्रभारी ने पूरी टीम के साथ अथक परिश्रम किया है। प्रो.सिंह ने रोवर्स-रेंजर की पूरी टीम और दोनों प्रभारियों प्रोफेसर अंजू सिंह और डॉक्टर अंकित सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रादेशिक रोवर्स- रेंजर्स  प्रतियोगिता  प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया स्टेट विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज में आयोजन हुआ। आयोजन सचिव प्राचार्य कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज प्रो. गीतांजलि मौर्य ने राज्य स्तरीय समागम को बहुत ही कम समय मिलने के बाद भी सफलता पूर्वक आयोजित किया।

धूमधाम हुआ अष्टभुजी माता का वार्षिक श्रृंगार

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। अध्यात्मिक नगरी काशी के पंचकोशी यात्रा के चौथे पड़ाव शिवपुर में चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन शिवपुर रामलीला मैदान में स्थित जगत जननी अष्टभुजी माता का वार्षिक श्रृंगार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम, हर्षोल्लास एवं भक्ति में वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्ति जागरण प्रस्तुति में भक्ति गीत सुनकर श्रोता भाव विह्वल होकर झूमने लगे। देर रात तक भक्ति रस की गंगा बहती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद गीत और नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की झांकी ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के सहयोग में मुरारी गुप्ता, सुरेश चौरसिया, श्यामसुंदर मोदनवाल, मनोज केसरी सहित मां अष्टभुजी सेवा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नवरात्र में मातृशक्ति का हुआ सम्मान

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री ने कराया व्रतियों को फलाहार        वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा में हर नवरात्र की भांति, अष्टमी को फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने अपने विधानसभा अंतर्गत जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी प्रांगण में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कराया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 400 से अधिक मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय जनता को फलाहार कराया गया। विगत 6 वर्षों से लगातार दक्षिणी विधायक डा तिवारी द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।         इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मातृशक्ति देश की तकदीर संभालने में अपनी ताकत का बखूबी प्रदर्शन कर रही है। महिलाएं देश की समृद्धि की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। उन्...