नियमित वार्म अप से इन्जरी की संभावना बेहद कम

 नज़र न्यूज नेटवर्क 


वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को 'स्पोर्ट्स इंजरी एवं ट्रिगर प्वाइंट' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षण इंटरनेशनल फिजिकल थैरेपिस्ट सत्येंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को खेल के दौरान शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार की इंजरी के बारे में बताया साथ ही साथ उनसे बचने के उपाय भी सुझाए। उन्होंने खेलों में महत्वपूर्ण ट्रिगर पॉइंट थेरेपी के विषय से भी खिलाड़ियों को अवगत कराया, साथ ही उसके फायदे एवं खेलकूद में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से भी रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि कोई भी खिलाड़ी नियमित रूप से वार्म अप एवं स्ट्रैचिंग करें तो खेल में इंजरी की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके उपरांत उन्होंने महर्षि दयानंद इन्डोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. सत्यदेव सिंह ने किया। विद्यालय के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने भी खिलाड़ियों को इंजरी से बचने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉक्टर मीनू लाकड़ा, संचालन विश्वास राव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सत्यगोपाल जी, उत्तर प्रदेश शूटिंग संघ के सचिव पंकज श्रीवास्तव जिला ओलंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज सम्पू, आशीष भारद्वाज, प्रोफेसर ऋचारानी यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई