Posts

Showing posts from July, 2026

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

Image
  वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ई. विद्याभूषण गोंड के सम्मान में काशी क्षेत्र में स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के सभी जिलों से पहुंचे जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों का परिचय भी कराया गया। समारोह में काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सभी जिला पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। काशी क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों ने ई. विद्याभूषण गोंड का विशाल माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। काशी क्षेत्र जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विनोद खरवार के नेतृत्व में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वाराणसी जिला एवं महानगर जनजाति मोर्चा की ओर से मनीष गोंड, अरुण गोंड, विजय गोंड, महानगर अध्यक्ष रवि खरवार, मनोज गोंड और ममता गोंड सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उनका सम्मान किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय ...

सीएम ने कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया विधिवत् दर्शन-पूजन

Image
  सीएम योगी ने किया चौकाघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के पश्चात् चौकाघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत सब स्टेशन पर चल रहे कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी कार्य समय से पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया।          इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल कालभैरव जी तथा देवाधिदेव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।          निरीक्षण एवं दर्शन पूजन के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महापौ...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास की तैयारियों को लेकर बैठक

Image
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे मंगलवार को आगामी श्रावण मास-2026 के दृष्टिगत धाम मे बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं हेतु प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाओं के संबंध में आयुक्त वराणसी मण्डल एस. राजलिंगम तथा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। ध्यातव्य है की इस वर्ष श्रावण मास का समय काल 30-07-2026 से प्रारंभ होकर 28-08-2026 (रक्षाबंधन) तक होगा।  आज की श्रावण मास की बैठक में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी का०वि०मं० न्यास विश्व भूषण, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर, अपर जिलाधिकारी नगर, कमाण्डेन्ट, 95वीं बटालियन, सीआरपीएफ, कमाण्डेन्ट, 11वीं बटालियन, एनडीआरएफ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य पीएसी के अधिकारीगण, व न्यास के समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।         बैठक में धाम में श्रद्धालुओं को प्रदान की जाने वाली समस्त मूलभूत सुविधाओं यथा धाम में पेय जल की उपलब्धता, चिकित्सकीय प्रबंधन, भीड प्र...

गेल (इंडिया) लिमिटेड की बर्गर किंग में पीएनजी आपूर्ति

Image
वाराणसी।गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट में पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को हरित एवं आधुनिक ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व श्री नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। कैंटोनमेंट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों के लिए खाद्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रति माह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करता था। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब रेस्टोरेंट को निरंतर, सुरक्षित...

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल ने चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया अभिनंदन

Image
  वाराणसी। भारतीय परंपराओं को लेकर निरंतर आगे बढ़ाने में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है।  रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल शनिवार को बी.एल.डब्ल्यू. में“हेल्थ एंड वेल्थ–हमारे नायकों को सलाम”विषय पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ- चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स-का उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।  आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. डॉ.के.के. त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि,आज के युग में डॉक्टर मानव जीवन की रक्षा और सेवा का दायित्व निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन एवं विश्वास को मजबूत करते हैं।  उन्होंने कहा कि, इन दोनों व्यवसायों का समर्पण समाज की प्रगति का आधार है और ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान वास्तव में सेवा और उत्कृष्टता का सम्मान है।  क्लब की अध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोट...

"रचनात्मक लेखन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और नेतृत्व क्षमता का करता है विकास"— प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा

Image
  वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षान्त समारोह की पूर्ववर्ती गतिविधियों के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के योग साधना केन्द्र में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता विद्यार्थियों की वैचारिक प्रतिभा, राष्ट्रीय दृष्टि और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली मंच बन गई।  माननीय कुलाधिपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।  प्रतियोगिता में प्रत्येक संबद्ध महाविद्यालय से दो-दो प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए 'भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना' तथा 'राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य' विषय निर्धारित किए गए थे। प्रतिभागियों ने तथ्यों, तर्कों एवं मौलिक चिंतन के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत कर समकालीन राष्ट्रीय परिदृश्य की उत्कृष्ट समझ का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर विद्या कुमारी च...

अग्रसेन डिग्री कालेज में छात्राएं हुईं सम्मानित, छात्राओं को मिलेगा नि: शुल्क प्रवेश

Image
  रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडेय   आजमगढ़। श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को पास आउट छात्राओं के लिए परीक्षा परिणाम और अंक पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उप प्रबंधक पंकज अग्रवाल और गिरिराज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद, इंटर की पास आउट छात्राओं को अग्रसेन डिग्री कॉलेज की विशेष सुविधाओं से अवगत कराते हुए उन्हें आगे की उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेने हेतु प्रेरित किया गया। इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन के बल पर ही छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम, कड़े अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। महाव...

नशा मुक्त भारत अभियान पर पुस्तक, 15 अगस्त को होगा प्रकाशन — पूजा गोस्वामी

Image
  नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश   मध्यप्रदेश।राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के स्वयंसेवकों की समाज सेवा और नशा मुक्ति में भूमिका को उजागर करने के लिए एडुक्रिया ग्लोबल पब्लिकेशन्स द्वारा एक बहुभाषी पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा। पुस्तक का शीर्षक "नशा मुक्त भारत अभियान में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की भूमिका" रखा गया है। इस पुस्तक में अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली एवं अन्य भारतीय भाषाओं में लेख शामिल किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के योगदान को केंद्र में रखकर इस पुस्तक का संपादन किया जा रहा है। संपादक मंडल में पूजा गोस्वामी और राघव चंद्र नाथ शामिल हैं। प्रकाशक का कहना है कि यह पुस्तक युवाओं, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और समाजसेवियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बनेगी। आयोजकों ने बताया कि यह पुस्तक समीक्षा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रकाशित की जाएगी। इसका उद्देश्य युवा शक्ति के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संकल्प दोहराना है।