Posts

Showing posts from November, 2022

बिजली कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरी दिन भी जारी

Image
   नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी।संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर ऊर्जा निगमों में मंगलवार शुरूअनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रहा।      वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश भर में हजारोंबिजलीकर्मचारियों,इंजीनियरों और अभियन्ताओं ने काम बन्द कर दिन भर विरोध प्रदर्शन किये और ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के रवैये की तीव्र भर्त्सना की। आम जनता को तकलीफ न हो इस दृष्टि से कार्य बहिष्कार के चालू चरण में बिजलीकर्मियों को कार्यबहिष्कार आन्दोलन से फिलहाल अलग रखा गया है।   वक्ताओं ने यह भी बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन पर हटवादी रवैयाअपनाने का आरोप  लगाते हुए कहा कि चेयरमैन बिजली कर्मियों की समस्याओं के      बारे में सही तथ्य न बताकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं जिससे ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह समाप्त हो गया है औरटकराव बढ़ रहा है। उन्होंने पुनः प्रदेश के ऊर्जा मंत्री मा. श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी से प्रभावी हस्तक्षेप करने कीअपील की है जिससे ऊर्जा निगमो में कार्य का वातावरण बने और...

आज हर किसी को स्वालंबी बनाने की जरूरत है

Image
  नज़र न्यूज नेटवर् संवाददाता   वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकल को ग्लोबल बनाने के आह्वान पर काशी में पहल शुरू हो चुकी है। गांव की महिलाएं अब अपने पारम्परिक आर्ट और कला के माध्यम से आगे बढ़ रही है। उनके द्वारा निर्मित वस्तुएं ग्लोबल स्तर तक पहुंचेंगी। बुधवार को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सहयोग से एवं महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास और उपयोगिता  कार्यक्रम के तहत  बसनी  स्थित साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट में “ट्रेडिशनल आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से उद्यमिता की सम्भावनाये” विषयक कार्यशाला का आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि  इंडियन इंडस्ट्रीज एशोसियेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया  ने कहा कि आज हर किसी को स्वावलंबी बनाने कि जरुरत है अपने हुनर और रूचि को पहचान कर अगर हम एक अच्छी ट्रेनिंग पा सके तो हम अपने कौशल को आगे अपने भविष्य में व्यवसाय के रूप में अपना सकते है। महिलाये यहाँ से बेहतर ट्रेनिंग से अपने हुनर को व्यवसाय का रूप दे सकती है एवं ये महिलाये आजीविका सुधारने के साथ-साथ गाँव की अर्थव्यवस्था में भी सहयोग करेंगी। इलेक्ट्रान...

स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस सप्ताहव्यापी  कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोतवाली प्रखंड की ओर से पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। नागरिक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दशभुजा दुर्गा मंदिर परिसर (पीलीकोठी) में सुबह स्वयंसेवकों/सद, सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया। पौधरोपण में  अशोक ,नीम, मीठी नीम, एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए गए। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा द्वारा पौधारोपण के उपरांत सदस्यों को आगामी कार्यक्रम से अवगत कराया गया तथा अपेक्षा की गई कि समस्त प्रखंड अपने क्षेत्रों में समय-समय पर स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर नीरज मिश्रा, डिविजनल वार्डेन  कन्हैया लाल,  शैलेश सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, पोस्ट वार्डेन श्याम सुंदर, कामेश्वर पाठक ,अश्वनी सिंह , जितेंद्र, जयशंकर सिंह समेत अन्य स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

मन ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र और शत्रु - प्रो. एच.एस प्रसाद

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आज ‘बौद्ध धर्म में नैतिकता की अवधारणा‘ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एच.एस प्रसाद ने कहा कि गौतम बुद्ध ने धम्म पद में कहा है कि मन ही सर्वप्रथम है, यही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र है और यही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु भी है। बौद्ध धर्म में यह स्पष्ट है कि दुःख ही जीवन का परम सत्य है और इस सत्य से दूर नही हुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हमें ज्ञान प्राप्त करना है तो स्वयं को तैयार करना होगा। जीवन में आगे बढ़ना है तो अपनी प्राथमिकता तय करें और उसी पर आत्मकेन्द्रित रहे, तभी जीवन की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मन के अन्दर उठ रहे कठिन से कठिन प्रश्नों का भी सरलता से जवाब दे दे वहीं दर्शन का सार है। भारतीय संस्कृति में कुछ भी बनावटी नही है, वह पूर्णतया प्राकृतिक है। यही भारतीय दर्शन की सत्यता है जो इसे पाश्चात्य दर्शन से अलग करती है।   इससे पूर्व संगोष्ठी का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रति...

स्वतंत्र भारत का परतंत्र इतिहास, पुस्तक का लोकार्पण

Image
  नजर न्यूज नेटवर्क रिपोर्ट अयन बोस  वाराणसी। गिलट बाजार स्थित जयनगर कालोनी में आज शिव नारायण सिंह गौतम की  पुस्तक  स्वतंत्रत भारत का परतंत्र इतिहास का लोकार्पण हुआ। अध्यक्षता करते हुए वरिषठ साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह ने कहा कि इतिहास लेखन हमेशा दुधारी तलवार की तरह रहा है। तथ्य पर आधारित सत्य से किसी को एतराज नहीं पर तथ्यहीन सत्य किसी को स्वीकार नहीं। किसी भी धर्म को सिर्फ चोट पहुंचाने की भाषा तथ्यहीन तथ्यों पर आधारित नहीं होना चाहिए। विषय स्थापना डा. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह ने किया। स्वतंत्रत भारत का परतंत्र इतिहास के लेखक शिव नारायण सिंह गौतम ने सरकार से इतिहास को बदलने का अनुरोध करते हुए इतिहास की कई गलत तथ्यों की तरफ इशारा किया जो आज भी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है। पाणिनि भारतीय मूल के नहीं थे । यह विदेशी आक्रांता आर्यों के साथ भारत आए थे । संस्कृत भाषा भारत की भाषा नहीं है, ऐसे बहुत से गलत तथ्यों की तरफ गौतम ने इशारा किया है। अतिथियों का स्वागत अवधेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन  राम अवतार सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेश प्रताप, मोनेश श्रीवास्तव, मनमो...

यूपी कालेज में कशिश और आरती का हुआ सम्मान

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क रिपोट अयन बोस वाराणसी। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उदय प्रताप कालेज की छात्रा आरती (बीए तृतीय सेमेस्टर) एवं कशिश सिंह (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने क्रमशः पोस्टर एवं निबंध पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को शासन द्वारा निश्चित धनराशि के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता जगतपुर पीजी कॉलेज में 29 नवंबर को आयोजित हुआ। विजेता छात्राओं को कालेज में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ मिथिलेश सिंह थे। विजेता छात्राओं को उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजिका प्रो.अंजू सिंह ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया ।

अघोरेश्वर महानिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

Image
  नजर न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल के प्रांगण में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 31वाँ महानिर्वाण दिवस बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा अघोरेश्वर महाप्रभु के उत्तराधिकारी पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:कालीन सफाई श्रमदान के पश्चात लगभग 8:30 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने अघोरेश्वर महाप्रभु की भव्य समाधि में अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि, माल्यार्पण, पूजन एवं आरती किया। श्री पृथ्वीपाल जी ने सफलयोनि का पाठ किया। तत्पश्चात पूज्य बाबा ने हवन का कार्यक्रम संपन्न किया।

प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़  चार्टर्ड  एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा द्धारा  "सीए.स्टूडेंट टैलेंट सर्च - २०२२" के तहत निबंध और नाटक  प्रतियोगिता   मंगलवार को  शाखा परिसर आई. प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी (पांडेयपुर) में आयोजित हुआ। जिसमे  आस - पास के क्षेत्रो से ८०  से अधिक प्रतिभागियों  ने  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों  को  दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की  वाराणसी शाखा की ओर से नगद पुरस्कार एवं ट्राफी देेकर सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में जज सीए जमुना शुक्ला, सीए प्रगति जायसवाल, सीए मेघा अग्रवाल, रहीं । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर   अंशिका गुप्ता  द्धितीय स्थान पर अमित जायसवाल  तथा तृतीय स्थान पर  मयूख दवे रहे  एवं   नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  ६ बच्चों की एक टीम जिसमे वसीम अकरम , अंशिका गुप्ता ,मुस्कान, साक्षी, तनु शर्मा और शिवम् केशरी थे। शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सोम ...

नावों का संचालन मानक के अनुसार नही पाये जाने पर लाइसेन्स निरस्त होंगे

Image
नज़र न्यूज नेटवर्क रिपोट अयन बोस वाराणसी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा जल पुलिस से समन्वय स्थापित कर लगातार नाविकों को बताया जाता हैं कि वे नावों पर निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सैलानी को बैठाए तथा लाइफ जैकेट आदि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।         उन्होंने बताया कि लापरवाही से बचने के लिए नगर निगम द्वारा 26 सितम्बर व 03 नवम्बर को टीम गठित कर बृहद अभियान चलाया गया तथा 28 नवम्बर को पुलिस उपायुक्त काशी जोन के अध्यक्षता में तथा अपर नगर आयुक्त (आर) की उपस्थिति में होटल डायमण्ड भेलूपुर में नाविकों के साथ एक बैठक आहूत किया गया। जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया कि जनहित में नौका संचालन मानक के अनुसार न पाये जाने के कारण नाव के संचालन को रोक दिया जायेगा व लाइसेन्स को निरस्त कर दिया जायेगा। फिलहाल पुनः टीम गठित करते हुए जॉच अभियान चलाया जा रहा है तथा मानक के अनुसार नही पाये जाने पर इनके लाइसेन्स निरस्त की कार्यवाही किया जायेगा। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध जोन ने भी बताया कि गंगा नदी में नौका संचालन पर विशेष सतर्क दृष्टि रखनें एवं बोट मालिकों/...

सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए चार्ज अधिकारी नामित

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित सेवापुरी के ग्राम पंचायत पूरे के लिए जिला कृषि अधिकारी तथा काशी विद्यापीठ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरहुआ के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को चार्ज अधिकारी नामित किया है। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने सांसद आदर्श ग्राम की नियमित बैठके, समीक्षा करते हुए सांसद आदर्श ग्राम योजना से संबंधित पोर्टल www.saanjhi.gov.in पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

धान की बाली प्रसाद के लिए भक्तगण मां अन्नपूर्णा दरबार मे

Image
  नज़र न्यूज संवाददाता वाराणसी। माता अन्नपूर्णा दरबार मे सत्रह दिवसीय महाब्रत का समापन हुआ। आज उद्यापन के दिन भक्तो ने इक्कीस फेरी से एक सौ एक फेरी कर माता अन्नपूर्णा से मनोकामना पूरा करने का आशीर्वाद मागां। साथ ही प्रसाद मे भक्तो को धान की बाली मिला। ऐसा मान्यता है कि अनाज के साथ धान की बाली रखने से घर मे अनाज की कमी नही होती।

आईएजे परिवार की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं

Image
 नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  सभी को हार्दिक बधाई 

ठंड से बचाने के लिए हो मुकम्मल इंतजाम।

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी।आज ठंड के मौसम के शुरुआती दौर को देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब एंव लक्ष्मी हॉस्पिटल के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक समाजसेवी डॉ अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी,उपाध्यक्ष अनिल केसरी, एंव उमेश जायसवालद्वारा  पिपलानी कटरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास बैठे असहाय, लाचार, गरीबों एवं   आने जाने वाले जरूरतमंद राहगीरों के बीच हनुमान फाटक गोला निवासी स्वर्गीय चंम्पालाल जायसवाल की स्मृति में कंबल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ० अशोक कुमार राय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सुबह-ए-बनारस क्लब द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य क्रमवार रूप से शुरू किया जा चुका है। जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था द्वारा रातों में सड़कों में निकल कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,और पटरी पर ठंड मे सोने वाले जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। साथ ही साथ अपील किया गया कि यह कार्य बहुत ही ...

आबकारी मंत्री ने मंडलीय विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क रिपोट अमन बोस वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आबकारी व मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विभाग के मण्डलीय आबकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व प्राप्ति के संबंध में चर्चा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्ती करने तथा छापे की कार्यवाही लगातार कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ऐसी जगहों और लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने पर विशेष जोर दिया। जनपद जौनपुर, गाजीपुर, चंदोली द्वारा लक्ष्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूचि लेकर लक्ष्यपूर्ति कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी जनपदीय अधिकारी नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण करें, जिससे कि अवैध शराब व अन्य अवैध कार्यों पर तत्काल रोक लगायी जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमों का पालन करते हुए ही कार्य करें। कोई भी लापरवाही या उनके द्वारा...

कचहरी में तोड़ी गई अधिवक्ताओं की चौकियां व कुर्सी, परिसर में धरना-प्रदर्शन

Image
 नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी। कचहरी परिसर में जिला पंचायत कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं की चौकियां, कुर्सी तोड़े जाने से नाराज एक अधिवक्ताओं का एक समूह सोमवार को आपे से बाहर हो गया। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में अधिवक्ता वही धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करनेवाले वकील अपनी कुर्सी, चौकियां वापस दिलाने और बैठने की जगह दिलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में शामिल कुछ अधिवक्ता सेंट्रल बार के एक पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।सोमवार को कचहरी खुलने पर अधिवक्ता आए तो जिला पंचायत के बाहर करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं की चौकियां और कुर्सियां तोड़ी, फेंकी पड़ी थी। यह देख अधिवक्ता नाराज हो गये। धरने पर बैठे अधिवक्ता विजय विकास श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि सेंट्रल बार की ओर से इन चौकियों के रखे जाने पर आपत्ति की गई थी। उन्हें बताया गया कि सेंट्रल बार ने अपने यहां नोटिस चस्पा की थी और एक दिन बाद हटा लिया था। उस नोटिस के बारे में हमे जानकारी नही है।चौकियों व कुर्सियों की हालत देखने के बाद वह इसकी शिकायत लेकर बार के पदाधिकारियों के पा...

बाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र किचन को दिया नया डिलीवरी वाहन

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। वाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन के लिये नया डिलीवरी वाहन दान किया। बाघ बकरी टी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं बाघ बकरी फाउंडेशन के ट्रस्टी रसेश देसाई और अजय सिसिलिया डीजीएम-सीएमआर बाघ बाकरी टी ग्रुप और सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अवध किशोर, एवं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन ट्रस्टी एवं नेशनल प्रेसिडेंट (इंडिया) भरतर्षभा दासा और गुजरात के वाइस प्रेसिडेंट राया रामा दासा भी मौजूद थे। फाउंडेशन की ओर से प्रदान किए गए वाहन से 16 सरकारी स्कूलों के 2,000 से ज्यादा बच्चो को पौष्टिक भोजन की आपूर्ति में सहायता मिलेगी। अक्षय पात्र की ओर से सरकारी स्कूलों में 27,200 से ज्यादा बच्चों तक भोजन पहुंचाया जाता है। बाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ अपने लंबे समय के अपने सम्बंध में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए भारत में बच्चों के कुपोषण को खत्म करने के उसके मिशन में अपना सहयोग दोहराया है। पिछले साल लखनऊ मे दो कस्टमाइज्ड डिलीवरी वाहन दान किये। जिन...

राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वयं यादव ने जीता स्वर्णपदक

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय (इंटर) कॉलेज के छात्र स्वयं यादव ने राज्य वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में वाराणसी के लिए स्वर्णपदक जीता। आगरा में आयोजित उत्तरप्रदेश राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वयं यादव ने वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्णपदक हासिल किया। इसके पूर्व स्वयं यादव ने मण्डलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विद्यालय को स्वर्णपदक दिलाया था। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति  संतोष कुमार अग्रवाल प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल सहित विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल 'एलआईसी' एवं सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल 'डोरी वाले' ने होनहार खिलाड़ी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनायें दी।

विकास कार्यक्रम लागू हो तो कम होंगे एनीमिया के मामले - विलियम जो

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में सोमवार को ‘एनीमिया मुक्त भारत में आर्थिक विकास नीतियॉ एवं योजनाएॅ‘ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता इन्सिट्यूट ऑफ इकोनामिक ग्रोथ , नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. विलियम जो ने कहा कि भारत में एनीमिया ने काफी तेजी से पैर पसारा। इस बीमारी का सबसे ज्यादा प्रभाव मुख्यत आदिवासी एवं पिछडे़ क्षेत्र में है, जिनमें सर्वाधिक मामले झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से आ रहे है। एनीमिया के प्रभाव को कम करना है तो इन आकड़ो के आधार पर सरकार द्वारा बनायी गयी नीतियों का क्रियान्वयन करना आवश्यक है। यहॉ यह भी ध्यान देना होगा की वह कौन से तत्व है जो इन नीतियों को लागू होने में कठिनाई पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार के वृहद अवसर उपलब्ध है, आवश्यकता है तो स्किल्ड लोगों की। कोई भी कम्पनी अथवा संस्थान स्किल्ड लोगों को ही अवसर उपलब्ध कराता है ऐसे में सिर्फ डिग्री प्राप्त करने के पीछे भागना ठीक नही। अब बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने का दौर आ गया है। विशिष्ट वक्ता टाटा रिस...

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के हठवादिता के कारण कल पूरे प्रदेश में होगा बिजलिकर्मियो का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार : मा. ऊर्जा मंत्री जी से ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण स्थापित करने एवं टकराव टालने हेतु सार्थक हस्तक्षेप की अपील

Image
नज़़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता     वाराणसी। विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति वाराणसी की एक बैठक भिखारीपुर स्थित संगठन भवन में हुई जिसमें  29नवम्बर से होने वाले पूर्ण कार्यबहिष्कार के साथ ही शाम-5बजे से निकलने वाले मशाल जुलूस को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु विस्तार से चर्चा हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की अलोकतांत्रिक, स्वेच्छाचारी, दमनकारी, नकारात्मक और उत्पीड़नात्मक रवैये के विरोध में एवं ज्वलन्त समस्याओं के निराकरण हेतु हड़ताल करने का निर्णय लिया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा हड़ताल का आह्वान होते ही प्रदेश के समस्त विद्युतकर्मी तत्काल हड़ताल पर चले जायेंगे। साथ ही यह भी कहा कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के अलोकतांत्रिक, स्वेच्छाचारी, दमनकारी, और विद्वेषपूर्ण रवैये के कारण ऊर्जा निगमों की गिरती परफॉर्मेंस, बढ़ती नकारात्मकता एवं अव्यवहारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का अत्यधिक दबाव व मानसिक तनाव देने वाली कार्यप्रणाली के कारण विधुतकर्मियो के गिरते स्वास...

भक्तो ने लगाई भोग,झांकी का दर्शन कर धन्य हुए

Image
  नजर न्यूज नेटवर्क रिपोट मो दाऊद वाराणसी। रामनगर पी ए सी के सामने मंदिर मे विराजमान राम जानकी तथा सभी भाईयो , उनकी अर्धदागनियो के मूर्ति की अद्भभूत झाकी सजायी गयी। भक्तो ने बतासा, लड्डू तथा विभिन्न प्रकार की मिठाई का भोग लगया। साथ ही अद्भभूत झांकी का आंनद लिया।

सात पुलिस चौकियों को मिले नये इंचार्ज, वरुणा जोन में 15 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन में सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिसकमिर्यों को इधर से उधर किया गया है। इनमें आठ सब इंस्पेक्टर सहित 15 पुलिसकर्मियों को नयी तैनाती दी गयी है। इसी में सात पुलिस चौकियों पर नये इंचार्ज की नियुक्ति की गयी है। वरुणा जोन पुलिस के अनुसार डीसीपी वरुणा ने सभी पुलिसकर्मियों को तात्कालिक प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। ये पुलिसकर्मी भेजे गये इधर से उधर सब इंस्पेक्टर राम रतन पाण्डेय को वरुणा जोन से चौकी प्रभारी नदेसर थाना कैण्ट। सब इंस्पेक्टर शिवानन्द सिसौदिया को चौकी प्रभारी अर्दली बाजार थाना कैण्ट से चांकी प्रभारी मोहन सराय थाना रोहनिया। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार गौड़ को थाना कैण्ट से चौकी प्रभारी काशीराम आवास। सब इंस्पेक्टर हरिओम प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी चाँदमारी से चौकी प्रभारी पहड़िया। सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह चौहान को चौकी प्रभारी पहड़िया से चौकी प्रभारी अर्दली बाजार।सब इंस्पेक्टर गौरव पाण्डेय को थाना कैण्ट से चौकी प्रभारी चाँदमारी। सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी कोटवा स...

बाबू राजेंद्र प्रसाद सर्राफ का निधन सर्राफा बाजार व समाज के लिए एक पीढ़ी का अंत

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता   वाराणसी। विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं के संरक्षक तथा प्रेरणास्रोत रहे समाजसेवियों का सदैव प्रोत्साहन करने वाले हैं सर्राफा बाजार की रीड कहे जाने वाले में सदैव अग्रणी भूमिका के साथ भागीदारी करने वाले बाबू राजेंद्र प्रसाद सर्राफ जी का विगत दिनों देहावसान हो गया।   प्रमुख समाजसेवी व सर्राफा व्यवसायी रवि सर्राफ उन्हीं के सुपुत्र है   उक्त सन्दर्भ में सोमवार को अपरान्ह ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में सर्राफा व्यवसायी एवं कारीगर समाज की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित बंधुओं ने उनको स्मरण करते हुए अपने अपने भाव प्रकट किये।     शोक सभा के अन्त में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।     श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रद्युम्न जी सर्राफ तथा संचालन किशोर कुमार सेठ ने किया।     स्वर्णकार समाज, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ, वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन, श्री काशी सर्राफा मंडल, स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी, श्री काशी मराठी समाज, क्षत्रिय ...

वाराणसी : धान की बालियों से कल सजेगा माता अन्नपूर्णा का दरबार, सत्रह दिवसीय व्रत का होगा समापन

Image
 नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी। अन्न-धन की अधिष्ठात्री देवी माता अन्नपूर्णा का दरबार मंगलवार 29 नवंबर को धान की बालियों से सजेगा। इसके साथ ही सत्रह दिवसीय व्रत का समापन होगा। अगले दिन सुबह से रात तक धान की बालियों का प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। माता अन्नपूर्णा मंदिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ढुंढिराज-गणेश गेट नंबर एक के पास स्थित है। सैकड़ों वर्ष प्राचीन मंदिर में भव्य झांकी सजेगी। मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी से सत्रह दिवसीय व्रत की परंपरा है। इसके लिए 13 नवंबर को भक्तों ने सत्रह गांठ का धागा धारण किया था। अब इसका समापन होगा। यह परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि सैकड़ों वर्ष पुरानी है। माता को अन्न-धन की देवी कहा जाता है। इसलिए पूर्वांचल भर के किसान अपने खेत की बालियां माता को अर्पित करते हैं। इन्हीं बालियों से झांकी सजाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि माता अन्नपूर्णा को समर्पित सत्रह दिवसीय व्रत व धान की बालियां अर्पित करने से देवी कृपा सदैव बनी रहती है।

मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा नही चलेगा

Image
  ई-रिक्शा संचालन हेतु जोनवार मार्ग का निर्धारण नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाये जाने के सम्बन्ध में गठित कमेटी द्वारा ई-रिक्शा के संचालन हेतु मुख्य मार्ग को छोड़कर जोनवार मार्ग का निर्धारण कर दिया गया है। जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग व यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाये जाने की कार्यवाही प्रचलन में है। शीघ्र ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटा दिया जायेगा। उल्लेखनीय है राज्य सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्गों से फीडर मार्गों पर प्रतिस्थापित करने हेतु तीन माह की समयावधि प्रस्तावित की गयी है। निर्धारित समयावधि में उक्त कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी।

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है - दयाशंकर मिश्र

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता    वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उन्हें समृद्ध बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है।    आज इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिशु मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के आयुष खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए विचार व्यक्त कर रहे थे     डॉ मिश्र ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश की किसान कल्याणकारी योजनाओं के कारण किसानों ने अपना समर्थन भाजपा को देकर विपक्षी पार्टियों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी।    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के मान सम्मान को बढ़ाने के साथ ही उनकी आय को दुगनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।   सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि आने वाले नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव में भी अन्नदाताओं की भूमिका अहम है।   ...

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प,कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है* नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी । आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्य करने के लिए तैयार हों। आज एनसीसी दिवस पर महाबोधि इंटर कालेज (सारनाथ) में कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होकर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। एनसीसी दिवस प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर कैडेटों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई और पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पूर्व एनसीसी अधिकारी डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह और शिक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने छात्रों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर ओर उदय प्रताप कालेज स्थित 100 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने रविवार को एनसीसी दिवस पर पौधरोपण किया। उदय प्रताप कॉलेज की तीनों कंपनियों के एनसीसी कैडेटों ने कॉलेज परिसर में अशोक, आम, पारिजात, जामुन, पीपल, सहजन आदि के पौधे लगाए गए। राजर्षि उद्यान में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, क्रोटन आदि फूलों के पौधे लगाए गए। डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कैडेटों को पौधरोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल ऋषि राज चरण के कुशल निर्देशन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. मयंक सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देव नारायण सिंह, लेफ्टिनेंट सारनाथ सिंह थे।

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी । आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्य करने के लिए तैयार हों। आज एनसीसी दिवस पर  महाबोधि इंटर कालेज (सारनाथ) में कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होकर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। एनसीसी दिवस प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर कैडेटों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई और पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पूर्व एनसीसी अधिकारी डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह और शिक्षक  रत्नेश कुमार सिंह ने छात्रों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर ओर उदय प्रताप कालेज स्थित 100 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने रविवार को एनसीसी दिवस पर पौधरोपण किया। उदय प्रताप कॉलेज की तीनों कंपनियों के एनसीसी कैडेटों ने कॉलेज परिसर में अशोक, आम, पारिजात, जामुन, पीपल, सहजन आदि के पौधे लगाए गए। राजर्षि उद्यान में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, क्रोटन आदि फूलों के पौधे लगाए गए। डिग्री कालेज के प्राचार्य...

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पार्क के विकास के लिए अपने विधायक निधि से धनराशि आवंटित की

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता   वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज बादशाह बाग कॉलोनी में भाजपा सुशासन विभाग काशी क्षेत्र तथा बादशाह बाग कॉलोनी के निवासियों के संयुक्त प्रयास से आयोजन किया गया। आज के संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने पुनः देश के सुदूर हिस्सों में होने वाले कार्यों की तथा 20जी में बुनकरों समेत समेत अनेक विषयों को बहुत बारीकी से उठाया।        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल थे। कार्यक्रम का संचालन सुशासन विभाग काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश कालरा ने किया।       कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी केदार सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश गुप्ता, जगदीश झुनझुनवाला, रामस्वरूप, गोविंद पिपलानी, सूरज यादव समेत कॉलोनी के महिलाओं समेत सभी ने भाग लिया। मंत्री ने सब की समस्याओं को साझा किया तथा तत्काल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बुलाकर कॉलोनी के पार्क के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अपनी ...

मन की भावनाओं को जगाती हैं कविता :- एसीपी संतोष सिंह

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी। जीने की प्रेरणा कविताएं देती है, कविता मन के भावनाओं को जगाती है।  जन कल्याण परिषद की ओर से नजीर बनारसी के जयंती समारोह मनाया गया।  समारोह के मुख्य अतिथि एसीपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कविता साहित्य मन की खुराक है।  परिषद के अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कवि डॉ. लियाकत अली जलज ने नजीर बनारसी को कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी की अध्यक्षता गंगा सहाय पांडेय ने किया। कवि गोष्ठी में गीतकार डा. शरद श्रीवास्तव ने अपने गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन सिद्धनाथ शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन ओंकार नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर शायर गोपाल केसरी, शायर शमीम गाजी पूरी, डाक्टर बनवारी लाल यदु, परम हंस तिवारी, शंभू श्रीवास्तव, खलील अहमद राही, आशिक बनारसी, कवि विमल बिहारी, कवि मुनींद्र पांडेय मुन्ना, कवि सीताराम अनजान, शायर मुख्तार साहब, मो. सगीर आदि थे ।

तिरछेपन का इलाज बिना आपरेशन

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता अमित पाण्डेय वाराणसी।लंका स्थित चाँद चश्मा वाले शोरूम का भब्य उदघाटन मुख्य अतिथि अर्जुन एवार्ड प्राप्त  बहादुर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ अजित सैगल , विश्वास राव व राकेश कोचर सहित सम्मानित अतिथि संजीव अग्रवाल , एवं आयुष नासरिया उपस्थित थे | अतिथियों का स्वागत चाँद चश्मा वाले के अधिष्ठाता डॉ एस एस खुराना ने बताया कि हमारे शोरूम में नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रान्ड के ग्लास ,फ्रेम व धूप के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध है साथ ही तिरछे पन का इलाज बिना ऑपरेशन के किया जाता है , एक आँख की रोशनी कम होना ( सुस्त आँख ) का सफलतम इलाज के साथ साथ पत्थर की आंख भी लगाई जाती है , कैडोटोकन्स का भी सफलतम किया जाता है साथ ही वर्ष में 3 से 4 बार गरीबों असहायों के लिए मुफ्त आँख की जाँच वितरण एक कैम्प के किया जायेगा शुभारम्भ अवसर परमुख्य रूप से नीतू सिंह, उमा तिवारी, कमाल खान, रवि शर्मा , डॉ विशाल सिंह , रमेश चद्र ,जया मिश्रा , नेहा सिंह , जया उपाध्याय ,आस्था गुप्ता , सोनाली पटेल ,दीपक , राम बाबू , अभिजीत गांगुली ,आशीष यादव , सुधीर राय ,पुष्क...

डाक विभाग द्वारा 28-29 नवम्बर को नया आधार बनाने व संशोधन के लिए विशेष अभियान

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता  वाराणसी।नया आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 6 जिलों में 28-29 नवम्बर, दिन सोमवार-मंगलवार को डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जायेगा जहाँ आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य आसानी से कराया जा सकेगा। यह अभियान वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया जिले के 129 डाकघरों में चलाया जायेगा।  वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 11 लाख 50 हज़ार से ज्यादा लोगों का आधार नामांकन व संशोधन किया जा चुका है।   डाकघरों में नया आधार नि:शुल्क बनाया जाता है।  डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल) हेतु ₹50/- और बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो) हेतु ₹100/- शुल्क जमा करवाना होगा। प्रवर डाकघर अधीक्षक श्री राजन राव ने बताया कि वाराणसी के 45, भदोही के 6 व चंदौली जनपद के 11 डाकघरों में यह विशेष अभियान चलाया जायेगाI वाराणसी जनपद में वाराणसी प्रधान डाकघर, वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर, अनई, अस्सी, कठिराओं, क...

मानव अधिकार मिशन का स्थापना दिवस दस दिसम्बर को मनाया जायेगा

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क विशेष संवाददाता देवेद्र श्रीवास्तव वाराणसी। मानव अधिकार मिशन आगामी 10 दिसंबर को मानव अधिकार मिशन की स्थापना दिवस मनायेगा। वक्ताओं ने चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मानव अधिकार मिशन की स्थापना दिवस प्राइमरी विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया जाए तथा प्राइमरी के छात्र छात्राओं मे कई प्रतियोगिता आयोजित होगा। छात्रो को सम्मानित किया जायेगा । छात्रो को मानव अधिकार के विषय में जागरूक किया जायेगा। बैठक में संजय प्रजापति, देवेंद्र कुमार सिंह, सतीश माली, रत्ना द्विवेदी, चंचला श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अंकित कुमार, इंद्रमणि तिवारी, श्वेता सिंह, इप्सा वडेरा ,प्रदीप रस्तोगी, स्वेताभ, प्रांजल श्रीवास्तव व योगेंद्र आर्य शामिल रहे।  बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव व धन्यवाद जिला अध्यक्ष मंगलाचरण श्रीवास्तव ने किया