बाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र किचन को दिया नया डिलीवरी वाहन
नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता
वाराणसी। वाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन के लिये नया डिलीवरी वाहन दान किया। बाघ बकरी टी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं बाघ बकरी फाउंडेशन के ट्रस्टी रसेश देसाई और अजय सिसिलिया डीजीएम-सीएमआर बाघ बाकरी टी ग्रुप और सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अवध किशोर, एवं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन ट्रस्टी एवं नेशनल प्रेसिडेंट (इंडिया) भरतर्षभा दासा और गुजरात के वाइस प्रेसिडेंट राया रामा दासा भी मौजूद थे। फाउंडेशन की ओर से प्रदान किए गए वाहन से 16 सरकारी स्कूलों के 2,000 से ज्यादा बच्चो को पौष्टिक भोजन की आपूर्ति में सहायता मिलेगी। अक्षय पात्र की ओर से सरकारी स्कूलों में 27,200 से ज्यादा बच्चों तक भोजन पहुंचाया जाता है। बाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ अपने लंबे समय के अपने सम्बंध में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए भारत में बच्चों के कुपोषण को खत्म करने के उसके मिशन में अपना सहयोग दोहराया है। पिछले साल लखनऊ मे दो कस्टमाइज्ड डिलीवरी वाहन दान किये। जिनसे भोजन के 4,678 पौष्टिक मील्स की आपूर्ति में सहायता मिली है।



Comments
Post a Comment