Posts

Showing posts from June, 2026

अयोध्या दुनिया भर के सनातनियों की आस्था का प्रतीक, सरकार ने छवि बिगाड़ी

Image
  रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। सपा मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का जो माहौल है उसमें भाजपा को हटाना जरूरी है। जो सरकार देश में एक साथ चुनाव की बात करती है वह प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रही है। उन्होंने मैं डरा नहीं रहा हूं लाइन के साथ यहां तक कह डाला कि अगर प्रदेश में अब भाजपा जीती तो फिर चुनाव नहीं होगा। सिधारी स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर वैवाहिक कार्यक्रम से एक दिन पहले शुभकामना देने के पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी के मामले में प्रदेश को कहां से कहां पहुंचा दिया। दबदबा बनाने के लिए सरकार झूठे एनकाउंटर करा रही है। इसका हिसाब सरकार को देना पड़ेगा। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है।  कहा कि जनता जल्द ही यह तय करेगी कि वास्तव में कितनी नौकरियां पैदा हुईं और आरक्षण के अधिकारों में कितनी कटौती की गई। समाजवादी पार्टी जनता के सामने अपना संकल्प रख रही है कि सामाजिक न्याय का शासन और उत्तर प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाना है। अखिलेश यादव ने अयोध्...

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) ने स्व. सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध को श्रद्धांजलि

Image
वाराणसी ।चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय इंदिरानगर,चितईपुर वाराणसी में सुप्रसिद्ध गज़लकार सबके प्रिय स्व. सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध को वाराणसी के वरिष्ठ साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित कीI  पुष्पांजलि के पश्चात् उपस्थित कवियों ने सिद्ध नाथशर्मा सिद्ध प्रति समर्पित संवेदनशील रचनाएँ पढ़ीं I माधुरी मिश्रा की गज़ल- नीम सी कड़वी हूँ मैं शहद सी हूँ मीठी से शुरुआत हुआI डॉ. सविता सौरभ ने रूठना आसान है और मान जाना है सरल सुना कर खूब तालियां बटोरीं I फिर क्रम से सभी कवियों ने सुंदर गीत गज़लों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की I डॉ.छोटेलाल सिंह मन मीत ने कहा - जाने वाला चला गया है अब किसका इंतजार करूँ। कवि नरेश ने कहा - बाग है पर वो माली नहीं है यहाँ I    मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्रि डॉ.सविता सौरभ,दीपक दबंग, गिरीश पांडेय,प्रियदर्शी अशोक सिंह मौर्य, नाथ सोनांचली सभी ने अपने विचार व्यक्त किये  वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कैलाश सिंह विकास, आनंद सिंह अन्ना आदि उपस्थित रहे I    संचालन नाथ सोनांचली ने किया I      चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष...

अजय नॉलेज गैलरी का हुआ उद्घाटन

Image
   वाराणसी ।इंदिरानगर,चितईपुर वाराणसी में अजय नॉलेज गैलरी का उद्घाटन काशी की प्रख्यात कवयित्रि डॉ.सविता सौरभ एवं चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के संरक्षक परम हंस तिवारी परम ,महामंत्री नाथ सोनांचली तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दबंग द्वारा फीता काट कर किया गया । मुख्य अतिथि डॉ.सविता सौरभ ने कहा अजय नॉलेज गैलरी वाराणसी का प्रथम लघु नॉलेज गैलरी है नाथ सोनांचली ने नयी पीढ़ी के कवियों, विद्यार्थियों,साहित्यिक, शैक्षणिक और सामान्य ज्ञान का सुलभ संस्थान बताया I  गिरीश पांडेय काशिकेय और दीपक दबंग ने कहा कि इस भगीरथ प्रयास और नेक कार्य के लिये चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश "नरेश " द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में किये गये इस ऐतिहाासिक कार्य से काशी विद्वत समुदाय गौरवान्वित हुआ है I  नाथ सोनांचली ने कहा कि इसेसंस्था का नया अध्याय माना जायेगा I गैलरी में हिंदी शब्दकोश, मुंशी प्रेम चंद, जय शंकर प्रसाद, तुलसी, सूर, कबीर, रैदास, नानक, बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, डॉ.आंबेडकर , मधुशाला आदि पुस्तकें उपलब्ध हैं I  पवन खेड़ा,एन.आर.कृष्...

आईएजे के राष्ट्रीय मंत्री वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना को पितृ शोक

Image
  वाराणसी।वरिष्ठ पत्रकार, इंडियन एसोसिएशन आँफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय मंत्री आनंद सिंह अन्ना के पिता जगदंबा शंकर (83) वर्षीय का शनिवार की प्रातः 6 बजे मध्यमेश्वर, दारानगर स्थित आवास पर निधन हो गया।  कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। शवयात्रा सुबह 11 बजे उनके आवास से निकल कर मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पर पहुंची पर पहुंची। जहांपर उनको मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संतोष कुमार सिंह ने दी।  शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी व पत्रकार एवं गणमान्य लोग शामिल थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र संतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह अन्ना, गोपाल जी तथा चार बहुएं एवं आधा दर्जन पुत्र व पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड गये।

संयुक्त कृषि निदेशक ने हरी खाद ढैंचा की फसल से होने वाले लाभ की जानकारी दी

Image
 वाराणसी। संयुक्त कृषि निदेशक, मंडल वाराणसी शैलेंद्र कुमार द्वारा शनिवार को जनपद के विकास खंड आराजी लाइन के राजकीय बीज गोदाम जंसा, कृषकों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु बहु उद्देश्यीय सहकारी समिति हाथी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विश्व बैंक के सहयोग से संचालित यूपी एग्रीज परियोजना अंतर्गत चयनित ग्राम हरसोस में निशुल्क वितरित हरी खाद ढैंचा के प्रदर्शन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार के द्वारा किसानों को हरी खाद ढैंचा की फसल से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा अवगत कराया गया कि ढैचा की जड़ों में जो गांठे पाई जाती हैं उसमें लाभकारी सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं जो वायुमंडल में पाए जाने वाली नाइट्रोजन का प्राकृतिक रूप से मिट्टी में संचय करते हैं जिससे मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है साथ ही साथ ढैचा की फसल से मिट्टी की भौतिक दशा में सुधार होता है जिसके कारण भूमि की जल धारण क्षमता भी बढ़ जाती है और मिट्टी में जितने भी सूक्ष्मजीवन होते हैं लाभकारी सभी अच्छी तरह से काम करते हैं जिसस...

काशी के चौराहों पर लगेंगे आरओ युक्त वाटर कूलर, अब तक 14 किए गए स्थापित

Image
वाराणसी। काशी में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विशेष पहल शुरू की गई है। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके।        प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को गुलाबबाग स्थित अपने कार्यालय से 6 वाटर कूलर वितरित किये। उन्होंने बताया कि इससे पहले विधानसभा क्षेत्र में 8 वाटर कूलर स्थापित किए गए थे। जनता की मांग और बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब 6 नए वाटर कूलर और लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में कुल 14 वाटर कूलर आम लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी वाटर कूलरों में आधुनिक RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) प्रणाली लगाई गई है, जिससे लोगों को पूरी तरह शुद्ध, स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिल सकेगा। गर्मी के मौसम में यह सुविधा हजारों लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी।     ...

होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट में गेल का पीएनजी

Image
  वाराणसी।गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा वाराणसी में PNG आपूर्ति को लेकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हरिश्चंद्र घाट रोड, वाराणसी स्थित होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को हरित ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व श्री नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रति माह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। PNG आपूर्ति प्रारंभ होने के...

गुरु वंदना, शिव तांडव और फैशन शो की रही धूम

Image
    ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं प्रतिभा सम्मान शनिवार को हुआ। लगभग एक माह तक चले इस शिविर में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों ने लगभग 60 विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने गुरु वंदना, गणेश वंदना, शिव तांडव, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन शो तथा हस्तशिल्प प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।‌ शुभारंभ मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि स्वाति अग्रवाल, श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशिबाला शाह ने अतिथियों का स्वागत किया...

डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर भाविप ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Image
  वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा ने परिषद के संस्थापक एवं पूर्व महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं प्राणायाम से हुई, जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना से 16 विशेष मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अर्दली बाजार तिराहा स्थित लेबरर मंडी के समीप राम-जानकी मंदिर परिसर में मिश्रा परिवार के सहयोग से राहगीरों के लिए निःशुल्क प्याऊ तथा पशु-पक्षियों के लिए 'नाद' का शुभारंभ किया गया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सेवा गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता, पर्यावरण सह-संयोजक उमाशंकर जायसवाल, संस्कार सह-संयोजक यशोदा बरनवाल, मिश्रा परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। श्रमिकों ने भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था को जनहित में सराहनीय पहल बताते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाबा काल भैरव के चरणों में अर्पित की गई वार्षिक स्मारिका -स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी

Image
  वाराणसी।स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा आयोजित काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव जी की आगामी भव्य शोभायात्रा के उपलक्ष्य में तैयार की गई वार्षिक स्मारिका का विमोचन कर बाबा के चरणों में समर्पित किया गया। शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई।  स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से स्मारिका को बाबा काल भैरव जी के चरणों में अर्पित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाबा से प्रार्थना किया कि शोभा यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराएं और सभी भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखें। पत्रिका अर्पित करने के इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी अध्यक्ष घनश्याम सेठ, महामंत्री राजू वर्मा, तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, पत्रिका सम्पादक रवि शंकर सिंह, सह सम्पादक कमल कुमार सिंह, संदीप सेठ, अनुज कुमार गौतम बंटी शामिल रहे।।

नई समीक्षा में काशी के गौरव थे डॉ. बच्चन सिंह – डॉ.इंदीवर

Image
  बच्चन सिंह, व्यापक अध्ययन वाले साहित्य-इतिहास के विवेचक अनुसंधाता थे। वे आलोचना के नए उपकरणों से टकराते थे, उनकी उपयोगिता और औचित्य की छानबीन करते थे। बच्चन सिंह द्वारा की गई समीक्षा प्रतिष्ठित और स्वीकृत आलोचकों से अलग दिखती है। उनके लेखन में संतुलन के साथ-साथ समग्रता है। काशी में वे एकमात्र आलोचक थे जो नई समीक्षा में काशी के गौरव कहे जा सकते हैं। उनके अतिरिक्त छठे दशक में कोई आलोचक काशी से प्रारंभ कर काशी में ही अंतिम अवस्था को प्राप्त नहीं हुआ, उक्त विचार वरिष्ठ समीक्षक डॉ. इंदीवर ने साहित्यिक संघ एवं विद्याश्री-न्यास द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित काशी की धरोहर कार्यक्रम के पंद्रहवें आयोजन में व्यक्त किए। अध्यक्षता करते हुए प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चन सिंह में यथार्थोन्मुख जीवन-दृष्टि थी। उनकी मेधा समीक्षा, काव्यशास्त्र और इतिहास क्षेत्र में सृजित हुई है। उन्होंने भारतीय काव्यशास्त्र और पाश्चात्य काव्यशास्त्र का विवेकपूर्ण समन्वय उपस्थित किया है। उनकी आलोचना में भाषिक संरचना, उसके रूप तत्व की विलक्षणता का सूक्ष्म विवेचन हुआ है। संगोष्ठी में कवि त्रिलोचन की ...

दो बूंद जिंदगी की' संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जनजागरूकता अभियान

Image
रविवार को बूथों पर, सोमवार से घर-घर पहुंचेगी पोलियो टीम  वाराणसी। रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।       इसी क्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा शहरी क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी पल्स पोलियो अभियान के प्रति जन-जागरूकता हेतु रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर लेकर आमजन से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें।        जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस एस कन्नौजिया ...

न्याय की गुहार लेकर वनवासी परिवार पहुंचा डीएम दरबार

Image
महराजगंज क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गांव का मामला, सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी वनवासी परिवार की भूमि और मकान पर गांव के ही दबंगों द्वारा पिछले 5 वर्षों से जबरन ताला बंद कर कब्जा करने का आरोप है, जिसके कारण वनवासियों का जीना मुहाल है। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़ितों ने शनिवार को डीएम दरबार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि अभी शुक्रवार को जब विपक्षी पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे, तो फूलमती और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हमले में फूलमती के पुत्र हीरालाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि घटना के बाद जब वह न्याय की गुहार लेकर महाराजगंज थाने पहुंची, तो पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। थक-हारकर शनिवार को बड़ी संख्या में वनवासियों संग फूलमती ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। फूलमती ने दबंगों से अपनी जमीन मुक्त कराने और दोषियों के...

बाबा भंवर नाथ मंदिर से चंद्रमा ऋषि आश्रम तक निकाली गई कलश यात्रा,नौ दिवसीय संगीत मयी श्रीराम कथा, सात जुलाई को समापन

Image
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। श्री बाबा भंवरनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय संगीत मयी श्रीराम कथा का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया।  इस दौरान पूरा क्षेत्र प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा है। शनिवार को भंवरनाथ मंदिर प्रांगण से निकली कलश यात्रा में हाथी- घोड़ा और ढोल-नगाड़ा के साथ मां भगवती का स्वरूप धारण कर चल रही कन्या सभी के आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं का हुजूम भंवरनाथ मंदिर से रवाना होकर भंवरनाथ चौराहे का भ्रमण किया और उसके बाद मातनपुर गांव के रास्ते होते हुए चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचा। वहां तमसा और सिलनी नदियों के संगम से कलश में आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल पूरित करने के बाद यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।  यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान पताका लेकर चल रहे श्रद्धालु देवी-देताओं के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित नारे लगा रहे थे।  कथावाचक सर्वेश महाराज ने बताया कि कथा 28 जून रविवार से प्रारंभ होकर 6 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से प्रभु...

नागरिक सुरक्षा भेलुपुर ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी

Image
  रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य   वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी के माता जी निधन पर शुक्रवार को भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 04 के पोस्ट वार्डन भूपेंदर सिंह गिल जी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।  शोक सभा में उपस्थित जनों ने माता जी समाज में किए गए सेवा को याद कर अपनी श्रध्दा सुमन अर्पित की। शोक सभा के अन्त में दो मिनट का मौन रखा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा में सर्वश्री डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री, वरिष्ठ सेक्टर वार्डन सुशील जायसवाल, मनोज कुमार राय, अमनप्रीत सिंह गिल, मुन्ना लाल यादव, सौरभ श्रीवास्तव सहित कई सदस्यगण शामिल रहे।

सहारनपुर का लाल कवि सुनील कुमार खुराना को मिला धरती मित्र सम्मान

Image
   सहारनपुर। विचार क्रांति प्रोत्साहन  परिषद सिंगरौली मध्य प्रदेश से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाए गए मिशन पौधारोपण अभियान में उत्कृष्ट विशेष योगदान के लिए नकुड़ सहारनपुर के सुप्रसिद्ध कवि सुनील कुमार खुराना को विचार क्रांति धरती मित्र सम्मान 2026 से नवाजा गया है।    आकाशवाणी नजीबाबाद से सम्मानित नकुड़ सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले  साहित्यकार हैं। ज्ञातव्य हो कि दिनांक 03 जून 2026 से दिनांक 07 जून 2026 तक विशेष ऐतिहासिक अभियान में नेपाल सहित भारत के 24 राज्यों के 416 स्थानों पर 1893 पौधौं का रोपण किया गया है।  शिक्षक और कवि सुनील कुमार खुराना को यह सम्मान दिनांक 20/06/2026 को ऑनलाइन प्रेषित किया है।  संस्था के संस्थापक राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धानू राम साहू ने सुनील कुमार खुराना के पर्यावरण संरक्षण,हरित विकास एवं जन-जागरूकता के प्रति समर्पण का आभार प्रकट किया है। एक पौधा -एक संकल्प,एक बेहतर कल के मूल मंत्र के साथ समाज में साहित्य और पर्यावरण दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे ...