अयोध्या दुनिया भर के सनातनियों की आस्था का प्रतीक, सरकार ने छवि बिगाड़ी

 


रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 



आजमगढ़। सपा मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का जो माहौल है उसमें भाजपा को हटाना जरूरी है। जो सरकार देश में एक साथ चुनाव की बात करती है वह प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रही है। उन्होंने मैं डरा नहीं रहा हूं लाइन के साथ यहां तक कह डाला कि अगर प्रदेश में अब भाजपा जीती तो फिर चुनाव नहीं होगा। सिधारी स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर वैवाहिक कार्यक्रम से एक दिन पहले शुभकामना देने के पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी के मामले में प्रदेश को कहां से कहां पहुंचा दिया। दबदबा बनाने के लिए सरकार झूठे एनकाउंटर करा रही है। इसका हिसाब सरकार को देना पड़ेगा। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। 

कहा कि जनता जल्द ही यह तय करेगी कि वास्तव में कितनी नौकरियां पैदा हुईं और आरक्षण के अधिकारों में कितनी कटौती की गई। समाजवादी पार्टी जनता के सामने अपना संकल्प रख रही है कि सामाजिक न्याय का शासन और उत्तर प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाना है। अखिलेश यादव ने अयोध्या में चंदा चोरी के मामले में कहा कि अयोध्या आस्था का केंद्र है और इसका गहरा भावनात्मक महत्व है न केवल भारतीयों के लिए, बल्कि दुनिया भर के सनातनियों के लिए भी। उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट और जानकारी के बाद, सरकार को दबाव में आकर एसआइटी का गठन करना पड़ा, लेकिन इस बात पर सवाल बना हुआ है कि एसआइटी की रिपोर्ट किसे मिली और उसके बाद क्या कार्रवाई की गई। यादव ने कहा कि पूरा देश दुखी है और जो घटना हुई वह पूरी तरह से निंदनीय है। साथ में सवाल किया कि अयोध्या दौरे का वल्र्ड रिकार्ड बनाने वाले मुख्यमंत्री और उनके तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। आस्था से खिलवाड़ करने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेंगे। सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के सपा में टूट वाले हालिया बयान पर कहा कि दरअसल उनका कंट्रोल कहीं और से है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण का फैसला लेकर उत्तर प्रदेश में विकाास की एक नई दिशा दी। भाजपा की नीतियों ने जनता को निराश किया है और अब समय आ गया है कि लोग बदलाव के लिए आगे आएं। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी सरकार बनाने का प्रयास कर रही है जो सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करे और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई