भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

 


वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ई. विद्याभूषण गोंड के सम्मान में काशी क्षेत्र में स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के सभी जिलों से पहुंचे जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों का परिचय भी कराया गया। समारोह में काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सभी जिला पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। काशी क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों ने ई. विद्याभूषण गोंड का विशाल माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। काशी क्षेत्र जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विनोद खरवार के नेतृत्व में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वाराणसी जिला एवं महानगर जनजाति मोर्चा की ओर से मनीष गोंड, अरुण गोंड, विजय गोंड, महानगर अध्यक्ष रवि खरवार, मनोज गोंड और ममता गोंड सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उनका सम्मान किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार ने की। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री मनोज गोंड एवं कुलदीप गोंड ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री साधना गोंड ने किया। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष सरला गोंड, प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ खरवार, प्रदेश मंत्री नागेश्वर गोंड, जितेंद्र गोंड, धनंजय कश्यप, सोशल मीडिया संयोजक प्रवेश, कुलदीप गोंड थे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई