चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) ने स्व. सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध को श्रद्धांजलि



वाराणसी ।चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय इंदिरानगर,चितईपुर वाराणसी में सुप्रसिद्ध गज़लकार सबके प्रिय स्व. सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध को वाराणसी के वरिष्ठ साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित कीI

 पुष्पांजलि के पश्चात् उपस्थित कवियों ने सिद्ध नाथशर्मा सिद्ध प्रति समर्पित संवेदनशील रचनाएँ पढ़ीं I माधुरी मिश्रा की गज़ल- नीम सी कड़वी हूँ मैं शहद सी हूँ मीठी से शुरुआत हुआI

डॉ. सविता सौरभ ने रूठना आसान है और मान जाना है सरल सुना कर खूब तालियां बटोरीं I फिर क्रम से सभी कवियों ने सुंदर गीत गज़लों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की I डॉ.छोटेलाल सिंह मन मीत ने कहा - जाने वाला चला गया है अब किसका इंतजार करूँ।

कवि नरेश ने कहा - बाग है पर वो माली नहीं है यहाँ I

   मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्रि डॉ.सविता सौरभ,दीपक दबंग, गिरीश पांडेय,प्रियदर्शी अशोक सिंह मौर्य, नाथ सोनांचली सभी ने अपने विचार व्यक्त किये 

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कैलाश सिंह विकास, आनंद सिंह अन्ना आदि उपस्थित रहे I   

संचालन नाथ सोनांचली ने किया I

     चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश "नरेश" के धन्यवाद ज्ञापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई