होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट में गेल का पीएनजी

 


वाराणसी।गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा वाराणसी में PNG आपूर्ति को लेकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हरिश्चंद्र घाट रोड, वाराणसी स्थित होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को हरित ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व श्री नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है।

होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रति माह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। PNG आपूर्ति प्रारंभ होने के साथ ही अब रेस्टोरेंट को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध हो रही है, जिससे संचालन अधिक सुव्यवस्थित, दक्ष एवं विश्वसनीय बन गया है।

एलपीजी से PNG में परिवर्तन के पश्चात अब उपयोग में आने वाले ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जा सकेंगे, जिससे अतिरिक्त उपभोक्ताओं को कनेक्शन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी और ऊर्जा संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा।

PNG के उपयोग से सिलेंडर भंडारण एवं परिवहन से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान होता है, साथ ही सुरक्षा मानकों में भी उल्लेखनीय सुधार आता है। इसके अतिरिक्त, यह एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड वर्तमान में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं अन्य उपभोक्ताओं को PNG नेटवर्क से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा का लाभ मिल सके। वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में इस दिशा में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

होटल शिव गंगा रेस्टोरेंट में PNG आपूर्ति की शुरुआत वाराणसी को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गेल (इंडिया) लिमिटेड की सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाता है।

अंत में, गेल (इंडिया) लिमिटेड सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे PNG कनेक्शन अपनाकर आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई