नागरिक सुरक्षा भेलुपुर ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी

 



रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 


वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी के माता जी निधन पर शुक्रवार को भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 04 के पोस्ट वार्डन भूपेंदर सिंह गिल जी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। 

शोक सभा में उपस्थित जनों ने माता जी समाज में किए गए सेवा को याद कर अपनी श्रध्दा सुमन अर्पित की।

शोक सभा के अन्त में दो मिनट का मौन रखा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

शोक सभा में सर्वश्री डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री, वरिष्ठ सेक्टर वार्डन सुशील जायसवाल, मनोज कुमार राय, अमनप्रीत सिंह गिल, मुन्ना लाल यादव, सौरभ श्रीवास्तव सहित कई सदस्यगण शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई