डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर भाविप ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा ने परिषद के संस्थापक एवं पूर्व महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं प्राणायाम से हुई, जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना से 16 विशेष मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अर्दली बाजार तिराहा स्थित लेबरर मंडी के समीप राम-जानकी मंदिर परिसर में मिश्रा परिवार के सहयोग से राहगीरों के लिए निःशुल्क प्याऊ तथा पशु-पक्षियों के लिए 'नाद' का शुभारंभ किया गया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सेवा गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता, पर्यावरण सह-संयोजक उमाशंकर जायसवाल, संस्कार सह-संयोजक यशोदा बरनवाल, मिश्रा परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। श्रमिकों ने भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था को जनहित में सराहनीय पहल बताते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment