न्याय की गुहार लेकर वनवासी परिवार पहुंचा डीएम दरबार




महराजगंज क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गांव का मामला, सौंपा ज्ञापन


रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 


आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी वनवासी परिवार की भूमि और मकान पर गांव के ही दबंगों द्वारा पिछले 5 वर्षों से जबरन ताला बंद कर कब्जा करने का आरोप है, जिसके कारण वनवासियों का जीना मुहाल है। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़ितों ने शनिवार को डीएम दरबार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि अभी शुक्रवार को जब विपक्षी पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे, तो फूलमती और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हमले में फूलमती के पुत्र हीरालाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया।

आरोप है कि घटना के बाद जब वह न्याय की गुहार लेकर महाराजगंज थाने पहुंची, तो पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। थक-हारकर शनिवार को बड़ी संख्या में वनवासियों संग फूलमती ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। फूलमती ने दबंगों से अपनी जमीन मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

इस दौरान जितेंद्र वनवासी, रंजना वनवासी, डब्लू वनवासी, विनोद वनवासी, मोटू वनवासी, खिचड़ू वनवासी, वीरेंद्र वनवासी, पिंटू वनवासी , सोनू वनवासी, कमलेश वनवासी, अनीता वनवासी आदि मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई