गुरु वंदना, शिव तांडव और फैशन शो की रही धूम

 


 ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन


वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं प्रतिभा सम्मान शनिवार को हुआ। लगभग एक माह तक चले इस शिविर में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों ने लगभग 60 विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने गुरु वंदना, गणेश वंदना, शिव तांडव, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन शो तथा हस्तशिल्प प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।‌ शुभारंभ मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि स्वाति अग्रवाल, श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशिबाला शाह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अर्चना अग्रवाल और महिला समिति की संयोजिकाएं मालिनी चौधरी एवं रीता प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपसभापति दीपक अग्रवाल, आर.सी. जैन, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल थे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई