राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वयं यादव ने जीता स्वर्णपदक
नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय (इंटर) कॉलेज के छात्र स्वयं यादव ने राज्य वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में वाराणसी के लिए स्वर्णपदक जीता। आगरा में आयोजित उत्तरप्रदेश राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वयं यादव ने वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्णपदक हासिल किया। इसके पूर्व स्वयं यादव ने मण्डलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विद्यालय को स्वर्णपदक दिलाया था।
श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल सहित विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल 'एलआईसी' एवं सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल 'डोरी वाले' ने होनहार खिलाड़ी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनायें दी।

Comments
Post a Comment