लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प,कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है* नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता वाराणसी । आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्य करने के लिए तैयार हों। आज एनसीसी दिवस पर महाबोधि इंटर कालेज (सारनाथ) में कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होकर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। एनसीसी दिवस प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर कैडेटों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई और पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पूर्व एनसीसी अधिकारी डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह और शिक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने छात्रों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर ओर उदय प्रताप कालेज स्थित 100 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने रविवार को एनसीसी दिवस पर पौधरोपण किया। उदय प्रताप कॉलेज की तीनों कंपनियों के एनसीसी कैडेटों ने कॉलेज परिसर में अशोक, आम, पारिजात, जामुन, पीपल, सहजन आदि के पौधे लगाए गए। राजर्षि उद्यान में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, क्रोटन आदि फूलों के पौधे लगाए गए। डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कैडेटों को पौधरोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल ऋषि राज चरण के कुशल निर्देशन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. मयंक सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देव नारायण सिंह, लेफ्टिनेंट सारनाथ सिंह थे।

 




नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता

वाराणसी । आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्य करने के लिए तैयार हों। आज एनसीसी दिवस पर  महाबोधि इंटर कालेज (सारनाथ) में कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होकर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। एनसीसी दिवस प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर कैडेटों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई और पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पूर्व एनसीसी अधिकारी डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह और शिक्षक  रत्नेश कुमार सिंह ने छात्रों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर ओर उदय प्रताप कालेज स्थित 100 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने रविवार को एनसीसी दिवस पर पौधरोपण किया। उदय प्रताप कॉलेज की तीनों कंपनियों के एनसीसी कैडेटों ने कॉलेज परिसर में अशोक, आम, पारिजात, जामुन, पीपल, सहजन आदि के पौधे लगाए गए। राजर्षि उद्यान में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, क्रोटन आदि फूलों के पौधे लगाए गए। डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कैडेटों को पौधरोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।  इस अवसर पर बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल ऋषि राज चरण के कुशल निर्देशन में  एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. मयंक सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देव नारायण सिंह, लेफ्टिनेंट सारनाथ सिंह थे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई