आज हर किसी को स्वालंबी बनाने की जरूरत है

 



नज़र न्यूज नेटवर् संवाददाता

  वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकल को ग्लोबल बनाने के आह्वान पर काशी में पहल शुरू हो चुकी है। गांव की महिलाएं अब अपने पारम्परिक आर्ट और कला के माध्यम से आगे बढ़ रही है। उनके द्वारा निर्मित वस्तुएं ग्लोबल स्तर तक पहुंचेंगी। बुधवार को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सहयोग से एवं महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास और उपयोगिता  कार्यक्रम के तहत  बसनी  स्थित साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट में “ट्रेडिशनल आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से उद्यमिता की सम्भावनाये” विषयक कार्यशाला का आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि  इंडियन इंडस्ट्रीज एशोसियेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया  ने कहा कि आज हर किसी को स्वावलंबी बनाने कि जरुरत है अपने हुनर और रूचि को पहचान कर अगर हम एक अच्छी ट्रेनिंग पा सके तो हम अपने कौशल को आगे अपने भविष्य में व्यवसाय के रूप में अपना सकते है। महिलाये यहाँ से बेहतर ट्रेनिंग से अपने हुनर को व्यवसाय का रूप दे सकती है एवं ये महिलाये आजीविका सुधारने के साथ-साथ गाँव की अर्थव्यवस्था में भी सहयोग करेंगी। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सम्बद्ध संस्थान सीडैक, कोलकत्ता कोलकत्ता के मुख्य अन्वेषक अशित सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रोडक्ट को ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में विस्तृत चर्चा एवं उसमे सीडैक से क्या क्या सहयोग मिल सकता है या क्या क्या सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडवी) के  सीनियर मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि साईं इंस्टिट्यूट द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के कोर्सो के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाये तथा हमारी लुप्त हो रही पारंपरिक आर्ट एवं क्राफ्ट को संवर्धित, संरक्षित करते हुए स्वरोजगार को अपना रही है । संचालन करते हुए संस्थान के निदेशक अजय सिंह कहा कि यहाँ से अब तक एक हजार से ज्यादा महिलाओ को स्वावलंबी बनाया गया है। इस अवसर पर आर्यावर्त फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, दीक्षा सिंह, समरीन फातिमा, अबुल अर्शी, अनुपमा दुबे, राजेश कुमार, मनीषा सिंह थीं।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई