प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया
नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा द्धारा "सीए.स्टूडेंट टैलेंट सर्च - २०२२" के तहत निबंध और नाटक प्रतियोगिता मंगलवार को शाखा परिसर आई. प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी (पांडेयपुर) में आयोजित हुआ। जिसमे आस - पास के क्षेत्रो से ८० से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से नगद पुरस्कार एवं ट्राफी देेकर सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में जज सीए जमुना शुक्ला, सीए प्रगति जायसवाल, सीए मेघा अग्रवाल, रहीं ।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका गुप्ता द्धितीय स्थान पर अमित जायसवाल तथा तृतीय स्थान पर मयूख दवे रहे एवं नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ६ बच्चों की एक टीम जिसमे वसीम अकरम , अंशिका गुप्ता ,मुस्कान, साक्षी, तनु शर्मा और शिवम् केशरी थे। शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु ने स्वागत भाषण द्धारा किया और धन्यवाद ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम संचालन सिकासा अध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया।

Comments
Post a Comment