मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पार्क के विकास के लिए अपने विधायक निधि से धनराशि आवंटित की

 



नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता

  वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज बादशाह बाग कॉलोनी में भाजपा सुशासन विभाग काशी क्षेत्र तथा बादशाह बाग कॉलोनी के निवासियों के संयुक्त प्रयास से आयोजन किया गया। आज के संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने पुनः देश के सुदूर हिस्सों में होने वाले कार्यों की तथा 20जी में बुनकरों समेत समेत अनेक विषयों को बहुत बारीकी से उठाया। 

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल थे। कार्यक्रम का संचालन सुशासन विभाग काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश कालरा ने किया।

      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी केदार सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश गुप्ता, जगदीश झुनझुनवाला, रामस्वरूप, गोविंद पिपलानी, सूरज यादव समेत कॉलोनी के महिलाओं समेत सभी ने भाग लिया। मंत्री ने सब की समस्याओं को साझा किया तथा तत्काल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बुलाकर कॉलोनी के पार्क के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अपनी निधि से भी धन आवंटित किया तथा उन्हें तत्काल पार्क के स्वरूप को आधुनिक रूप देने का निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई