यूपी कालेज में कशिश और आरती का हुआ सम्मान

 


नज़र न्यूज नेटवर्क रिपोट अयन बोस

वाराणसी। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उदय प्रताप कालेज की छात्रा आरती (बीए तृतीय सेमेस्टर) एवं कशिश सिंह (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने क्रमशः पोस्टर एवं निबंध पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को शासन द्वारा निश्चित धनराशि के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता जगतपुर पीजी कॉलेज में 29 नवंबर को आयोजित हुआ। विजेता छात्राओं को कालेज में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ मिथिलेश सिंह थे। विजेता छात्राओं को उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजिका प्रो.अंजू सिंह ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया ।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई