मन की भावनाओं को जगाती हैं कविता :- एसीपी संतोष सिंह

 


नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता

वाराणसी। जीने की प्रेरणा कविताएं देती है, कविता मन के भावनाओं को जगाती है।  जन कल्याण परिषद की ओर से नजीर बनारसी के जयंती समारोह मनाया गया।  समारोह के मुख्य अतिथि एसीपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कविता साहित्य मन की खुराक है।  परिषद के अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कवि डॉ. लियाकत अली जलज ने नजीर बनारसी को कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी की अध्यक्षता गंगा सहाय पांडेय ने किया। कवि गोष्ठी में गीतकार डा. शरद श्रीवास्तव ने अपने गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन सिद्धनाथ शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन ओंकार नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर शायर गोपाल केसरी, शायर शमीम गाजी पूरी, डाक्टर बनवारी लाल यदु, परम हंस तिवारी, शंभू श्रीवास्तव, खलील अहमद राही, आशिक बनारसी, कवि विमल बिहारी, कवि मुनींद्र पांडेय मुन्ना, कवि सीताराम अनजान, शायर मुख्तार साहब, मो. सगीर आदि थे ।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई