स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

 

नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता


वाराणसी। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस सप्ताहव्यापी  कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोतवाली प्रखंड की ओर से पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। नागरिक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दशभुजा दुर्गा मंदिर परिसर (पीलीकोठी) में सुबह स्वयंसेवकों/सद, सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया। पौधरोपण में  अशोक ,नीम, मीठी नीम, एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए गए। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा द्वारा पौधारोपण के उपरांत सदस्यों को आगामी कार्यक्रम से अवगत कराया गया तथा अपेक्षा की गई कि समस्त प्रखंड अपने क्षेत्रों में समय-समय पर स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर नीरज मिश्रा, डिविजनल वार्डेन  कन्हैया लाल,  शैलेश सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, पोस्ट वार्डेन श्याम सुंदर, कामेश्वर पाठक ,अश्वनी सिंह , जितेंद्र, जयशंकर सिंह समेत अन्य स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई