जिन विभागों में जिला योजना के अन्तर्गत धनराशि अवमुक्त नहीं है, उनमें भी कार्य प्रभावित नहीं होते
नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जनपद वाराणसी में वर्ष 2022-23 की जिला योजना के अन्तर्गत विभागों से प्राप्त की गयी रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च तक कुल 297.19 करोड़ रूपये शासन द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों को सुसंगत योजनाओं में अवमुक्त किये गये है, जिसके सापेक्ष रू० 283.41 करोड़ व्यय किये जा चुके है, जो कि अवमुक्त धनराशि का 95.36 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत जो भी विभागीय योजनायें संचालित है वे अधिकतर लाभार्थीपरक है। निर्माणपरक योजनायें जो जिला योजना से आच्छादित हैं, उनमें ऐसा
कोई कार्य नहीं है, जो बजट न मिलने के कारण अधूरा रह गया हो। जिन विभागों में जिला योजना के अन्तर्गत धनराशि अवमुक्त नहीं है, उनमें भी कार्य प्रभावित नहीं होते है, क्योंकि विभागों के कार्यक्रमों का संचालन केवल जिला योजना से ही नहीं होता है बल्कि अन्य विभागीय योजनाओं से भी विभाग के कार्यक्रम अच्छादित होते है।

Comments
Post a Comment