चयनित 135 को नि: शुल्क मॉड्यूलर कृतिम अंग

 नज़र न्यूज नेटवर्क 


वाराणसी। धर्मसंघ परिसर दुर्गाकुंड में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में निर्मित मॉड्यूलर कृतिम अंग  शिविर में शुक्रवार को 135 पूर्व में चयनित दिव्यांगों को निःशुल्क प्रदान किये गए। शिविर का आयोजन नारायण रेकी सत्संग परिवार  एवं मारवाड़ी युवा मंच वरूणा शाखा के सौजन्य से हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि पं जगजीतन पांडेय,समाजसेवी रमेश लालवानी,  अनिता भालोटिया,राजेन्द्र मोहन शाह,अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।समस्त सेवा कार्यो में महिलाओं की विशेष सहभागिता सराहनीय रही।आगामी नवंबर माह में पुनः ऐसा ही विशाल शिविर नारायण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित करने का संकल्प मातृ शक्ति ने लिया।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई