संस्कार, रूचि, पूजा बनी टापर, गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल का परिणाम परिणाम घोषित
नज़र न्यूज़ नेटवर्क
वाराणसी! सामने घाट स्थित गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल के निदेशक डा विनोद चतुर्वेदी ने नर्सरी से कक्षा तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया! जिसमें संस्कार यादव एल के जी 96.83℅, कक्षा एक से पांच तक रुचि कुमारी (3) 96.6℅, कक्षा छ:से आठ तक पूजा मिश्रा (8) 83.33℅ अंक प्राप्त कर गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल की टापर बनी! परीक्षा परिणाम घोषणा में उपनिदेशक राजनाथ तिवारी, प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे! सभी सर्वोच्च अंक प्राप्त, कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया!निदेशक डा विनोद चतुर्वेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो छात्रगण इस वर्ष मेडल नहीं ला सके है, सभी छात्रगण और अधिक ध्यान लगा कर परिश्रम से अध्ययन करे! अगले सत्र में मेडल के हकदार बने!



Comments
Post a Comment