इन्टीग्रेटेड पैक हाउस संचालन हेतु स्थायी विद्युत कनेक्शन लिया गया

 नज़र न्यूज नेटवर्क 



       वाराणसी। सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति ने बताया कि मण्डी समिति क्षेत्रान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र फूलपुर करखियांव में इन्टीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण कार्य हेतु ठेकेदार द्वारा अस्थायी विद्युत कनेक्शन प्राप्त किया गया था। उक्त विद्युत कनेक्शन को विच्छेदित कराने के उपरान्त इन्टीग्रेटेड पैक हाउस संचालन हेतु पुनः उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के "झटपट कनेक्शन पोर्टल पर आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर लिया गया है। 

      यह भी उल्लेखनीय है कि जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी को पैक हाउस संचालन हेतु एपीडा में पंजीयन हेतु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने एवं वनस्पति संरक्षण सलाहकार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वनस्पति संरक्षण संगरोधक असंग्रह निदेशालय, फरीदाबाद को प्रेषित कर क्रमशः वैपर हीट ट्रीटमेन्ट रजिस्ट्रेशन एवं हाट वाटर इमरशन ट्रीटमेन्ट रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया गया है। सन्दर्भित विभागो से रजिस्ट्रेशन प्राप्त होते हुए इन्टीग्रेटेड पैक हाउस का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई