Posts

गोरखपुर के नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला

Image
  गोरखपुर। 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी गजेंद्र कुमार ने गोरखपुर में एडीएम सिटी (अपर जिलाधिकारी नगर) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। तेज-तर्रार और कुशल प्रशासनिक अधिकारियों में शुमार गजेंद्र कुमार की तैनाती से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गजेंद्र कुमार का गोरखपुर से पुराना नाता रहा है। वह 26 अक्टूबर 2017 से 16 फरवरी 2019 तक यहां डिप्टी कलेक्टर (डिप्टी मजिस्ट्रेट) के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके बाद 16 फरवरी 2019 को उनका तबादला हरदोई में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में हुआ था। करीब सात वर्षों बाद एक बार फिर उनकी गोरखपुर में वापसी हुई है, इस बार एडीएम सिटी जैसे महत्वपूर्ण पद पर। पदभार ग्रहण करने के बाद गजेंद्र कुमार ने कहा कि गोरखपुर उनके लिए परिचित जनपद है और यहां कार्य करने का अनुभव पहले से है। उन्होंने संकेत दिया कि शहर के विकास, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजना...

आनलाइन पांच दिवसीय कार्यशाला का अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र में शुरू

Image
  वाराणसी । सोमवार को अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में “इंटीग्रेटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज़ टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर पाँच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यशाला की शुरुआत कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. कुशाग्री सिंह, सहायक प्राध्यापक, आईयूसीटीई, वाराणसी द्वारा की गई।  इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्थान की दृष्टि, मिशन तथा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।  उन्होंने बताया कि आईयूसीटीई का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं सक्षम शिक्षकों का निर्माण करना है। इस कार्यशाला में कुल 10 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। दिन के प्रथम वक्ता, प्रो. विशाल श्रीवास्तव, थापर विश्वविद्यालय, पटियाला ने “फ़ाउंडेशन्स ऑफ़ आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ़ साइंसेज़ एजुकेशन” विषय पर व्याख्यान दिया।  उन्होंने बताया कि एआई किस प्रकार जीवन विज्ञान के शिक्षण को अधिक प्रभावी और शोधपरक बना सकता है। द्वितीय सत्र की वक्ता डॉ. कुशाग्री सिंह, सहायक प्राध्यापक, आईयूसीटीई ने “एक्टिव लर्निंग पेडागॉजी इन द ए...

19 मई 2026 मंगलवार (मूलांक 1 भाग्यांक 7)

Image
  अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल  आज नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।  मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख) आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। उपाय: लाल वस्त्र पहनें और 'ॐ सूर्य देवाय नमः' का जाप करें। मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख) मन में रचनात्मक विचार आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर में जल चढ़ाएं। मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख) ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं। मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख)  आज धैर्य और संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन सफलता मिलेगी। धन सोच-समझकर खर्च करें। उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख) आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा के योग ब...

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। आज परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज ने काशी से कानपुर प्रस्थान करने से पूर्व शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में स्फटिक के शिवलिंग पर प्रकट हुए आदि विशेश्वर की प्रतीक पूजा के उपरांत उपस्थित सन्तों,भक्तों व देश के सनातनधर्मियो से  कहा कि आदि विशेश्वर को प्रकट हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक उनके पूजन,राग भोग की व्यवस्था सुनिश्चित नही की जा सकी है।हम सबको सुर दुर्लभ मनुष्य शरीर प्राप्त है जिसका खुशी है।वहीं दुख भी है कि हम भारत देश मे अपने देवी देवताओं का प्रसन्नता के साथ पूजा अर्चन नही कर पा रहे हैं।आज हम 11 लाख से अधिक संख्या में जिन जिन सनातनधर्मियों ने आदि विशेश्वर से की प्रतीक पूजा की है उन सभी से एक एक शिवलिंग काशी आकर देने की अपील करते हैं।और उन 11 लाख शिवलिंगों को काशी स्थापित कर उनकी प्रतीक पूजा की जायेगी। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष काशी में आदि विशेश्वर के प्रकट होने पर ब्रम्हलीन द्वयपीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के आदेश पर वर्तमान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य...

बाबा कालभैरव जी शोभा यात्रा काशी के तीन थाना क्षेत्र से गुजरेगा

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता प्रकाश आचार्य की रिपोर्ट वाराणसी। मंगलवार की सुबह सात बजे चौखम्बा स्थित काठ की हवेली से शुरू होगी। 70 वां     स्वर्ण रजत प्रतिमा के शोभायात्रा का आयोजन स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया ।  स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी शोभायात्रा आयोजन मीडिया प्रभारी व्दय डा कैलाश सिंह विकास, तथा किशोर सेठ के अनुसार स्वर्ण रजत प्रतिमा का शोभायात्रा मंगलवार सुबह सात बजे काठ की हवेली से प्रारंभ होकर काशी के तीन थाना क्षेत्र कोतवाली, जैतपुरा, चौक से गुजरेगी। काशी के तीन थाना क्षेत्र निवासी बाबा कालभैरव जी का पूजा अर्चना करेंगे।  स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने काशी की धर्मपरायण जनता से अपील किया है सभी काशीवासी बाबा कालभैरव जी के शोभायात्रा में शामिल हो।

नज़र न्यूज़ नेटवर्क के वेवसाईट का शुभारंभ

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। भगवानपुर स्थित कार्यालय पर सोमवार को नज़र न्यूज़ नेटवर्क के वेवसाईट का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के पूर्व डा कैलाश सिंह विकास ने विधिवत् पूजन कर आमजन के लिए लोकार्पित किया। नज़र न्यूज़ नेटवर्क के वेवसाईट पर इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट (आईएजे) का विवरण उपलब्ध है।  नज़र न्यूज़ नेटवर्क के वेवसाईट लोकार्पण के अवसर पर प्रबंध निदेशक व्दय राधा सेठ,  आशीर्वाद सिंह, जफरुद्दीन फारूकी(फैसल भाई), शुभम् सेठ, तेजस कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।  नज़र न्यूज़ नेटवर्क के वेवसाईट लोकार्पण पर सर्वश्री कमलेश सिंह, जियाउद्दीन फारूकी(एड), अरविंद कुमार विश्वकर्मा, सत्यनारायण दिवेदी (एड) डा एस एस यादव (एड), मिलन जायसवाल (एड), अनुज मिश्र, सौरभ शुक्ला, मिलन श्रीवास्तव, डा सुबास चंद्र, डा विनोद चतुर्वेदी, ई रामनरेश नरेश, स्वतंत्र चतुर्वेदी, प्रो राजनाथ, प्रो शैलेश मिश्र, डा तुलसी दास मिश्र, अर्जुन सिंह, मोती लाल गुप्ता, मो दाऊद, श्याम जी वर्मन, विक्की वर्मा, प्रकाश आचार्य, गोपाल यादव, अजय चंद्र सेठ ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

म्यूजिक थेरेपी से बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ होने लगता है

Image
  नज़र न्यूज नेटवर्क  वाराणसी। संगीत एक कभी ख़त्म न होने वाली यात्रा है। विद्यार्थियों को नित्य अध्ययन एवं सीखने की ललक होनी चाहिए। संगीत में गुरु भी एक विद्यार्थी है क्योंकि संगीत में प्रत्येक दिन नये प्रयोग के लिए कुछ न कुछ सीखना अवश्य पड़ता है। संगीत में वो ताकत है जो एक बीमार व्यक्ति को भी स्वस्थ कर सकता है। म्यूजिक थेरेपी से अब बीमारियों को ठीक किया जाने लगा है। मधुर संगीत सुनने से मन प्रफुल्लित एवं तनाव रहित हो जाता है। यह बात राजकीय क्वीन्स इंटर कॉलेज में सिडबी स्पिक मैके के तत्वाधान में चल रहे तबला कार्यशाला के तीसरे दिन पं कुबेर नाथ मिश्र नें विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के कहीं। उन्होंने तबले के बाएं को बजाने की तरकीब बता कर अभ्यास कराया। सारंगी पर अनीस मिश्र नें संगत किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार सिंह, संगीत शिक्षिका सुश्री नेहा सिंह, पवन सिंह आदि उपस्थित थे।