म्यूजिक थेरेपी से बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ होने लगता है

 नज़र न्यूज नेटवर्क 



वाराणसी। संगीत एक कभी ख़त्म न होने वाली यात्रा है। विद्यार्थियों को नित्य अध्ययन एवं सीखने की ललक होनी चाहिए। संगीत में गुरु भी एक विद्यार्थी है क्योंकि संगीत में प्रत्येक दिन नये प्रयोग के लिए कुछ न कुछ सीखना अवश्य पड़ता है। संगीत में वो ताकत है जो एक बीमार व्यक्ति को भी स्वस्थ कर सकता है। म्यूजिक थेरेपी से अब बीमारियों को ठीक किया जाने लगा है। मधुर संगीत सुनने से मन प्रफुल्लित एवं तनाव रहित हो जाता है।


यह बात राजकीय क्वीन्स इंटर कॉलेज में सिडबी स्पिक मैके के तत्वाधान में चल रहे तबला कार्यशाला के तीसरे दिन पं कुबेर नाथ मिश्र नें विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के कहीं। उन्होंने तबले के बाएं को बजाने की तरकीब बता कर अभ्यास कराया। सारंगी पर अनीस मिश्र नें संगत किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार सिंह, संगीत शिक्षिका सुश्री नेहा सिंह, पवन सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी - - शंकराचार्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण स्वागत

शंकराचार्य जी ने किया काशी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान ,भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई