भारत ही है लोकतंत्र की जननी - डॉ. अजय कुमार सिंह
नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग एवं इलेक्टरल लिट्रेसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘भारत: लोकतंत्र की जननी‘ विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है तो उसके पीछे सबसे बड़ा कारण यहॉ का संविधान है। संविधान का मूलभूत उद्देश्य ही यह है कि समाज संवेदनशील हो और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सुदृ़ढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान काफी शक्तिशाली है और समाज के हर तबके के लिए उसमें प्रावधान किये गये है। भारत का संविधान ही है जिसने सभी को भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं आश्रय प्राप्त करने का अधिकार दिया हुआ है। इन अधिकारों के प्रभाव से ही हमारे नागरिकों के जीवन स्तर में बदलाव दिखलाई पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट भारत के संविधान पर अमल करते हुए लोकतांत्रिक खुबसुरती को और बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. अजय कुमार ंिसंह ने सभी छात्र - छात्राओं को संविधान की शपथ भी दिलवाई।
इससे पूर्व मुख्य वक्ता का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह ने किया। स्वागत डॉ. राकेश कुमार मीणा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र - छात्राएॅ शामिल हुए।

Comments
Post a Comment