वाटर कूलर अस्पताल को मिला
नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता
वाराणसी। भेलूपुर स्थित विवेकानंद चिकित्सालय के परिसर में मरीजों एवं आम जनमानस के लिए पीने के लिए आरओ वाटर कूलर मिला। श्री सनातन संरक्षण न्यास वाराणसी की ओर से श्री स्वामी विमलानंद तीर्थ के पुन्यस्मृति के उपलक्ष्य में वाटर कूलर अस्पताल को दिया गया। वाराणसी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के हाथों उद्धघाटन किया गया फीता काट कर इस दौरान स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय के अधिक्षक छितिज तिवारी ने बताया कि काशी एक धार्मिक नगरी होने के नाते आश्रम के द्वारा दान मिलता रहता है जिससे मरीजो को काफी सुविधा मिल जाता है।यह एक पुनीत कार्य हैःजिसका मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।इस अवसर पर चिकित्सालय में कार्यरत अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारीशामिल रहे। जिसमे ,डॉ अनिल गुप्ता ,डॉ रोहित सोनी,पुनीत गुप्ता,महेश चौधरी,मनीष कुमार पाण्डेय ( यो.प्र) किरन सिंह ,रीता जायसवाल , अर्चना सिंह, जयप्रकाश , उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment