जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा काशी क्षेत्र में जगद-गुरु-कुलम् की स्थापना कर चारों वर्ण के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी
नज़र न्यूज़ नेटवर्क
वाराणसी! केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ ज्योतिष्पीठाधिश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती नेपत्रकारों को बताया कि काशी क्षेत्र में जल्द ही जगद-गुरु-कुलम् की स्थापना की जायेगी, जिसमें चारों वर्ण के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे!दस हजार बच्चे के अध्ययन सहित विभिन्न खर्च जगद-गुरु-कुलम् वहन करेगी!
लुप्त हो रहे भारतीय दर्शन शिक्षा को पुनः जगद-गुरु-कुलम् स्थापित करेगी!
शंकराचार्य ने बताया कि पाठ्यक्रम इस प्रकार का तैयार किया गया है कि जगद-गुरु-कुलम् में अध्ययन रत बच्चों को पौराणिक ज्ञान से आधुनिक ज्ञान विज्ञान में दक्षता मिले, जगद-गुरु-कुलम् के बच्चे भारत ही नहीं विश्व में ज्ञान फैलाए! रमेश उपाध्याय की भोजपुरी पुस्तक, भोजपुरी लिपि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को भेट की गई!


Comments
Post a Comment