श्री एस अतिबल प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे -कौशल राज शर्मा
*कमिश्नर ने श्री एस अतिबल की स्मृति में आयोजित छायाचित्र प्रतियोगिता/प्रदर्शिनी का किया उद्घाटन* नज़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा शनिवार को दशाश्वमेध घाट में श्री एस अतिबल की स्मृति में आयोजित छायाचित्र प्रतियोगिता/प्रदर्शिनी में मुख्य अतिथि श्री एस अतिबल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कमिश्नर ने प्रदर्शिनी की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि श्री एस अतिबल प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका पूरा जीवन ही आदर्श था। पत्रकार और छायाकार दोनों गुण बहुत ही कम लोगों में मिलता है, जो अतिबल में था। उनका तीसरा गुण निष्पक्षता था जिस व्यक्ति में सारे संस्कार हैं उनके नाम पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए उन्होंने मुख्य पदाधिकारी भी साधुवाद देते हुए कहा कि जो कितने अच्छे संस्कार युक्त व्यक्ति के नाम का चयन इस आयोजन के लिए किया। यह पुरस्कारों के नाम जो इन महान भावों के नाम पर रखा गया है यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने बत...