अयोध्या दुनिया भर के सनातनियों की आस्था का प्रतीक, सरकार ने छवि बिगाड़ी
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़। सपा मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का जो माहौल है उसमें भाजपा को हटाना जरूरी है। जो सरकार देश में एक साथ चुनाव की बात करती है वह प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रही है। उन्होंने मैं डरा नहीं रहा हूं लाइन के साथ यहां तक कह डाला कि अगर प्रदेश में अब भाजपा जीती तो फिर चुनाव नहीं होगा। सिधारी स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर वैवाहिक कार्यक्रम से एक दिन पहले शुभकामना देने के पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी के मामले में प्रदेश को कहां से कहां पहुंचा दिया। दबदबा बनाने के लिए सरकार झूठे एनकाउंटर करा रही है। इसका हिसाब सरकार को देना पड़ेगा। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। कहा कि जनता जल्द ही यह तय करेगी कि वास्तव में कितनी नौकरियां पैदा हुईं और आरक्षण के अधिकारों में कितनी कटौती की गई। समाजवादी पार्टी जनता के सामने अपना संकल्प रख रही है कि सामाजिक न्याय का शासन और उत्तर प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाना है। अखिलेश यादव ने अयोध्...